कांग्रेस ने देश की आजादी के 75 साल पूरे हो जाने पर निकाली तिरंगा यात्रा

सुरेन्द्र सिंह सोनी। बद्दी
हिमाचल के दून विधानसभा में कांग्रेस ने बुधवार को देश की आजादी के 75 साल पूरे होने जाने पर तिरंगा यात्रा निकाली। यात्रा में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। यह पैदल यात्रा बद्दी का कालू झिंडा से बद्दी के कई गाँवों से होकर हरिपुर में समाप्त की गई। रैली दून के पूर्व विधायक राम कुमार चौधरी की अगुवाई में सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ताओं ने रैली निकाली।

रामकुमार ने कहा कि देश को आजाद कराने और देश को आजादी के बाद बनाने में कांग्रेस का अहम योगदान है।स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ इस साल हम मना रहे है। ऐसे में अखिल भारतीय कांग्रेस की तरफ से यह निर्देश है कि हर कांग्रेस कार्यकर्ता 9 अगस्त से लेकर 15 अगस्त तक क्विट इंडिया मूवमेंट के शुरू होने के उपलक्ष्य में हर जिले में, हर ब्लाक में आजादी की गौरव यात्रा निकालें।

उन्होंने कहा कि इस यात्रा में आजादी के संघर्ष की भावना को याद किया जा रहा है। लोगों को इस बारे में कांग्रेस जागरूक भी करेगी। उन्होंने दून विधायक व भाजपा सरकार पर निशाना सांधते हुए सरकार की नीतियों के खिलाफ कहा कि आज देश भर में महंगाई चरम सीमा पर पहुँच गई है जिसके कारण लोग परेशान हो चुके हैं।