CBSE नेशनल जिम्नास्टिक प्रतियोगिता में रेनबो स्कूल का जलवा

अंडर-19 लड़कियों ने रजत पदक व अंडर-11 लड़कों ने कांस्य पदक किया हासिल
उज्ज्पवल हिमाचल। नगरोटा बगवां
रेनबो इंटरनेशनल स्कूल नगरोटा बगवां के छात्रों ने सीबीएसई नेशनल जिम्नास्टिक प्रतियोगिता में टीम चैंपियनशिप में अंडर-19 लड़कियों ने रजत पदक व अंडर-11 लड़कों ने कांस्य पदक हासिल कर क्षेत्र स्कूल व अभिभावकों के नाम को गौरवान्वित किया। राष्ट्रीय स्तरीय जिमनास्टिक प्रतियोगिता 2 नवंबर से 5 नवंबर 2023 को  चित्रकूट इंटरनेशनल स्कूल अहमदनगर महाराष्ट्र में आयोजित हुई।
जिसमें देशभर के 400 से अधिक स्कूलों के 3000 युवा जिम्नास्टों ने उत्साह पूर्वक भाग लेते हुए विभिन्न प्रतिस्पर्धा में अपनी-अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। जिसमें रेनबो स्कूल की आरोही ने अंडर -14 फ्लोर एक्सरसाइज में  कांस्य पदक, अंडर-11 में आर्यन मेहरा ने टेबल वाॅल्ट मे कांस्य पदक,अंडर-19 में टेबल वाॅल्ट व पैरेलल बार  में लक्ष्य मेहरा  ने कांस्य पदक, अंडर -19  की  टीम चैंपियनशिप में अर्पिता, परवनी, प्रेरणा, श्रद्धा ने रजत पदक और अंडर-11 लड़को में आर्यन मेहरा, आर्यन, महावीर, सारांश ने कांस्य पदक हासिल कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।

यह भी पढ़ेंः विधायक निक्का को विधानसभा चुनावाें के प्रचार की सौंपी जिम्मेदारी

इसके अतिरिक्त अंडर-11 लड़कियों में कोशिन, सौन्दर्या, अन्वेषा, धान्या व अंडर-14 में  आरोही ,जीनल , आकृति, अदम्या व अंडर -17 में शानवी ,अंडर-14 लड़कों में कुशाग्रा, मंथन , आरिक, सारांश अंडर-17 में वैदिक ,पारिन, अवनीश,अक्षित और अंडर-19 में लक्ष्य और अयान का सराहनीय प्रदर्शन रहा। स्कूल के प्रधानाचार्य डॉक्टर छवि कश्यप ने विजयी छात्रों को उनके इस उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए उन्हें बधाई दी और कहा कि इन छात्रों ने कड़ी मेहनत व लग्न से इस मुकाम को हासिल किया है।
उन्होंने कोच अजय राज,कोच परमजीत ठाकुर  व  टीम मैनेजर परमजीत को भी इस उपलब्धि पर बधाई दी और कहा कि यह सब उनके अथक प्रयासों से ही संभव हो पाया है। उन्होंने विजयी छात्रों को भविष्य में और अधिक अच्छा प्रदर्शन करने के लिए शुभकामनाएं दीं।

ब्यूरो रिपोर्ट नगरोटा बगवां

हिमाचल प्रदेश की ताजातरीन खबरें देखने के लिए उज्जवल हिमाचल के फेसबुक पेज को फॉलो करें