रेनबो के छात्रों ने झटके स्वर्ण पदक

उज्ज्वल हिमाचल। नगरोटा बगवां

रेनबो इंटरनेशनल स्कूल नगरोटा बगवां के छात्रों ने राज्य स्तरीय जिमनास्टिक प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण, रजत व कांस्य पदक हासिल कर स्कूल, क्षेत्र व अभिभावकों के नाम को गौरवान्वित किया है। उक्त प्रतियोगिता 15 नवंबर 2023 से 17 नवंबर 2023 तक लॉरेंस स्कूल सनावर सोलन में आयोजित की गई थी। जिसमें हमारे स्कूल के अंडर-10,अंडर-12,अंडर-14, अंडर-15, अंडर-17 और अंडर-19 लड़के व लड़कियों के मुकाबले हुए, जिसमें अंडर-10 बैलेंसिंग बीम व फ्लोर एक्सरसाइज में धान्या शर्मा ने स्वर्ण पदक व  बैलेंसिंग बीम में अन्वेषा ने कांस्य पदक, सौन्दर्या ने फ्लोर एक्सरसाइज में कांस्य पदक प्राप्त किया।

 अंडर- 10 लड़कों में आर्यन ने टेबल बाॅल्ट व फ्लोर एक्सरसाइज  में स्वर्ण पदक व महावीर ने इसी प्रतियोगिता में रजत पदक प्राप्त किया। अंडर -14 लड़कों में आर्यन मेहरा ने टेबल बाॅल्ट, पाॅमेल हॉर्स,पैरेलल बार में स्वर्ण पदक व फ्लोर एक्सरसाइज में रजत पदक जीतकर अपने नाम किया। इसी प्रतियोगिता में आरिक ने टेबल  बाॅल्ट , पाॅमेल हॉर्स व पैरेलल बार में रजत पदक प्राप्त किया।

अंडर – 15 लड़कियों की  फ्लोर एक्सरसाइज ,बैलेंसिंग बीम, टेबल बाॅल्ट में आरोही ने स्वर्ण पदक व जीनल ने रजत पदक हासिल कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया ।अंडर-17 लड़कों की फ्लोर एक्सरसाइज,टेबल बाॅल्ट में पारिन शर्मा ने स्वर्ण पदक व पैरेलल बार में रजत पदक, व अवनीश ने पाॅमेल हॉर्स में स्वर्ण पदक,टेबल बाॅल्ट और पैरेलल बार में रजत पदक और अक्षित मसंद ने पैरेलल बार में स्वर्ण पदक,फ्लोर एक्सरसाइज तथा पाॅमेल हॉर्स में रजत पदक अपने नाम किए। इसी प्रतियोगिता के अंतर्गत वैदिक कश्यप ने पाॅमेल हॉर्स में रजत पदक प्राप्त किया।

अंडर-19 लड़कियों की फ्लोर एक्सरसाइज, बैलेंसिंग बीम,टेबल बाॅल्ट में अर्पिता ने स्वर्ण पदक,परवनी ने रजत पदक व प्रेरणा ने बैलेंसिंग बीम में कांस्य पदक और शानवी ने टेबल बाॅल्ट में कांस्य पदक प्राप्त किया।  अंडर-19 लड़कों की प्रतियोगिता में केशव ने फ्लोर एक्सरसाइज ,पैरेलल बार,टेबल बाॅल्ट में स्वर्ण पदक व अयान शर्मा ने पाॅमेल हॉर्स में कांस्य पदक हासिल किया।

यह भी पढ़ेंः छात्रों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करके लूटी वाहवाही

इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में अंडर-10 लड़कियों में धान्या शर्मा और लड़कों में आर्यन , अंडर-14  लड़कों में आर्यन मेहरा , अंडर-15 लड़कियों में आरोही  ,अंडर-19 लड़कियों में अर्पिता और लड़कों में केशव को ऑल राउंड बेस्ट जिम्नास्ट घोषित किया गया। इसके अतिरिक्त कोशिन , अदम्या , आरव कटोच, रूहानिका, आकृति चंदेल सारांश व श्रद्धा का सराहनीय प्रदर्शन रहा।

स्कूल के प्रधानाचार्य डॉक्टर छवि कश्यप ने विजयी छात्रों को उनके इस उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बधाई दी और कहा कि यह मुकाम बच्चों ने अपनी कड़ी मेहनत व लगन से प्राप्त किया है ।उन्होंने बच्चों को भविष्य में ऐसे ही और बेहतरीन प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया ।साथ ही उन्होंने जिम्नास्टिक कोच अजय राज व परमजीत को भी इस उपलब्धि पर बधाई दी।

ब्यूरो रिपोर्ट नगरोटा बगवां

हिमाचल प्रदेश की ताजातरीन खबरें देखने के लिए उज्जवल हिमाचल के फेसबुक पेज को फॉलो करें