अश्लील फिल्म बनाने के मामले में गिरफ्तार हुए राज कुंद्रा

उज्ज्वल हिमाचल डेस्क…

अश्लील फिल्म बनाने के मामले में गिरफ्तार हुए राज कुंद्रा, अरबों के हैं मालिक

शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा एक बड़े विवाद में फंस गए हैं। जिसकी वजह से उन्हें क्राइम ब्रांच ने अरेस्ट कर लिया है। खबर है कि राज कुंद्रा को अश्लील फिल्में बनाने और कुछ ऐप के जरिए उन्हें टेलीकास्ट करने केा आरोप लगा है। यूं तो राज कुंद्रा का विवादों से पुराना नाता है। लेकिन हाल ही में वो एक बड़े विवाद में फंस गए हैं। जिसकी वजह से उन्हें मुंबई क्राइम ब्रांच ने अरेस्ट कर लिया है। राज कुंद्रा पर अश्लील फिल्में बनाने और कुछ ऐप के जरिए उन्हें टेलीकास्ट करने का आरोप लगा है। जिसके बाद राज कुंद्रा का नाम एक बार फिर से चर्चा में आ गया है।
राज कुंद्रा का जन्म 9 सितंबर 1975 को लंदन में हुआ था। राज मूल रूप से तो भारतीय हैं लेकिन उन्हें ब्रिटेन की नागरिकता प्राप्त है। राज जब 18 साल के हुए थे, तब उनके पिता ने उनसे कहा था श्या तो हमारा रेस्टोरेंट संभाल लो या फिर खुद का काम शुरू करो। राज ने भी पिता की बात को गंभीरता से लेते हुए अपने रास्ते का चुनाव कर लिया। इसके बाद राज थोड़े पैसे लेकर दुबई गए, यहां उन्होंने कुछ हीरा व्यापारियों से बातचीत की, लेकिन बात नहीं बनी। इसके बाद राज वहां से नेपाल गए और पश्मीना शॉलें खरीदकर ब्रिटेन के कुछ ब्रान्डेड स्टोर में उन्हें बेचने का काम शुरू किया।

 यह भी पढ़ेः मानसून सत्र से पहले 22 को होगी, मंत्रिमंडल की बैठक

अपना ये कारोबार बढ़ता देख राज दोबारा हीरे का कारोबार करने दुबई गए और इसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। साल 2004 में महज 29 साल की उम्र में ही वो ब्रिटेन के 198वें सबसे अमीर एशियाई व्यक्ति बन गए थे। राज कुंद्रा का नाम टॉप बिजनेसमैन की लिस्ट में शुमार होता है। वर्तमान में राज अलग- अलग क्षेत्र की करीब 10 कंपनियों पर मालिकाना हक और हिस्सेदारी रखते हैं। कई मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक पिछले 10 सालों में राज कुंद्रा की नेट वर्थ 80ः तक बढ़ी है। राज प्रतिमाह 100 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई करते हैं। उनकी कुल संपत्ति 400 मिलियन डॉलर यानी 2700 करोड़ से भी अधिक है।

add city hospital