रजत पठानिया को सौंपी जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी

भूषण शर्मा। नूरपुर
शिव सेना पंजाब की बैठक हिमाचल प्रदेश के भलाख गांव में (प्रदेश महामंत्री) रजनी पलाया की अध्यक्षता में हुई। पार्टी कार्यकारी अध्यक्ष रणजीत धीमान के दिशा-निर्देश अनुसार, जिला कांगड़ा युवा सेना की कुछ नियुक्तियां की गई। इसमें मुख्य रूप से उतर भारत चेयरमैन एवं हिमाचल प्रभारी सतीश महाजन और उत्तर भारत उप प्रमुख एवं हिमाचल सह प्रभारी संजय मल्होत्रा उपस्थित हुए।

पार्टी का विस्तार करते हुए सतिश महाजन ने रजत पठानिया को जिला अध्यक्ष, जिला कांगड़ा, मोहन सिंह को चेयरमैन जिला कांगड़ा, संजय पठानिया को कानूनी सलाहकार जिला कांगड़ा एवं सविता गुलेरिया को ब्लॉक अध्यक्ष महिला विंग, ब्लाक इंदौरा नियुक्त किया गया।इस मौके पर सुमन चौधरी, निखिल ठाकुर, पीयुष, अजय, सोहन, नितिन, आदित्य, कमल पलाया और कई अन्य शिव सैनिक उपस्थित हुए।