राजेंद्र सिंह बने भारतीय मजदूर संघ जिला कांगड़ा के अध्यक्ष

विनय महाजन। नूरपुर
भारतीय मजदूर संघ जिला कांगड़ा का त्रैवार्षिक अधिवेशन जसूर के सामुदायिक हाल में भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश महामंत्री मंगतराम नेगी की देख-रेख में हुआ। इसमें प्रदेश अध्यक्ष मदन राणा ने विशेष तौर पर भाग लिया। अधिवेशन में जिला कांगड़ा की नई कार्यकारिणी का पुनर्गठन किया गया। जिसमें राजेंद्र भगालिया को जिला अध्यक्ष बनाया गया। कार्यकारी अध्यक्ष पुरशोत्तम शर्मा, उपाध्यक्ष सुजान सिंह, सरला राणा बलवान ठाकुर, रंजीत सिंह, संजय, राकेश शर्मा को बनाया गया, जबकि जिला मंत्री मुकेश, सह सचिव सरदार जीवन सिंह, मनीष शर्मा, रंजीता रानी , सुरजीत चौधरी, सुरेंद्र कौर, सुमन सुभाष चंद, कोषाध्यक्ष प्रीतम शर्मा को बनाया गया।

मुख्य सलाहकार धर्मचंद हटवाल प्रचार सचिव नरेंद्र पठानिया, प्रेस सचिव मदन शर्मा सह प्रचार सचिव, पवन कुमार शर्मा, सह सचिव रितु बाला, किरण बाला, बीना राणा, कृष्ण गोपाल सह प्रचार सचिव मधु शर्मा अनिल कुमार, सुमन देवी, खजान सिंह, अजय कुमारी, जीवन लता को बनाया गया भारतीय मजदूर संघ ने इस मौके पर पुरानी पेंशन स्कीम को बहाल करने का सरकार से आग्रह किया और कहा कि अगर सरकार ने यह मांग नहीं मानी तो भारतीय मजदूर संघ भी सड़कों पर उतरेगा।