रमन शर्मा बने भाजयुमो प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य

प्रवेश शर्मा। परागपुर

जसवां-परागपुर विस क्षेत्र के रमन शर्मा को भाजयुमो में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बनाए जाने पर युवा मोर्चा में खुशी की लहर। युवा मोर्चा से जिला सचिव रमणीक सिंह, देहरा मंडल अध्यक्ष अंकित चंबियाल, देहरा युवा मोर्चा कार्यालय सचिव निशेष कुमार शर्मा, संजीव कुमार, यशवंत, विनोद, रवि, संदीप राणा, संदीप कुमार व सन्नी कुमार ने रमन शर्मा को कार्यकारिणी सदस्य बनने पर प्रदेश सरकार व पार्टी हाईकमान का धन्यवाद किया। वहीं, रमन शर्मा ने कहा कि जो जिम्मेदारी मुझे दी गई है, उसे मैं पूरी निष्ठा से निभाउंगा और संगठन को मजबूत बनाउंगा। अपने चयन के लिए रमन शर्मा ने उद्योग व परिवहन मंत्री विक्रम ठाकुर और भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष अमित ठाकुर व पार्टी हाईकमान का आभार व्यक्त किया है।