अटलजी की पुण्य जयंती भाजपा नेताओं ने किया पौधारोपण

अंकित वालिया। कांगडा

भाजपा कार्यकर्ताओं ने रविवार को अटल जी की पुण्य जयंती पर उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। भाजपा नेताओं ने उनकी याद में पौधारोपण किया। उन्होंने बताया कि अटल जी के कार्यकाल के दौरान उनकी उपलब्धियों को भुलाया नही जा सकता। हमें उनके नक्शे कदमों पर चलना चाहिए व उनसे निस्वार्थ सेवा भाव से राजनीति करने की प्रेरणा अमल में लानी चाहिए। इस अवसर पर संजय चौधरी, सतपाल सोनी, रमेश बराड़, उत्तम चौधरी वीरेंद्र चौधरी, नरेंद्र त्रेहन, सुरेश, नीतू दमीर, रेखा कुमारी व कई भाजपा कार्यकर्ता माैजूद रहे।