रमेश सैनी को मिली ओबीसी मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष की कमान

उमेश भारद्वाज। सुंदरनगर

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश ओबीसी मोर्चा द्वारा घोषित नई कार्यकारिणी में सुंदरनगर के रमेश सैनी को उपाध्यक्ष पद की कमान सौंपी है। जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, प्रदेशाध्यक्ष राजीव बिंदल व प्रदेश संगठन महामंत्री पवन राणा से विस्तृत चर्चा के उपरांत भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष ओपी चौधरी द्वारा घोषणा कर रमेश सैनी को प्रदेश उपाध्यक्ष का दायित्व सौंपा है। इस ताजपोशी पर रमेश सैनी ने कहा कि वे पिछले 30 वर्षों से भाजपा के साथ जुड़े हुए हैं और इससे पूर्व भाजपा में कई पदों पर कार्य किया है।

एमसीएम डीएवी कॉलेज कागड़ा में ऑनलाइन एडमिशन फॉर्म भरने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://docs.google.com/forms/d/e/1FAIpQLSdCIqPYEk7A2g5qJB5u8aq9lxEnlG1dJRcm61FVf9MZ23Wwzw/viewform?vc=0&c=0&w=1

उन्होंने कहा कि इससे पहले उनके पास ओबीसी मोर्चा के सचिव के तौर पर नियुक्ति हुई थी। रमेश सैनी ने उनकी प्रदेश उपाध्यक्ष पद पर ताजपोशी से मंडी संसदीय क्षेत्र के सभी कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। उन्होंने इस पद पर उनकी नियुक्ति के लिए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, प्रदेशाध्यक्ष राजीव बिंदल व प्रदेश संगठन महामंत्री पवन राणा से विस्तृत चर्चा के उपरांत भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष ओपी चौधरी सहित सभी भाजपा कार्यकर्ताओं का आभार जताया है।