राणा बने युवा इंटक जिलाध्यक्ष, संगठन में कई पदों पर कर चुके हैं काम

पूजा शांडिल्य। ऊना

युवा कांग्रेस नेता लवनीश राणा को जिला युवा इंटक जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। राणा की नियुक्ति पर युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने खुशी का इजहार किया है। उन्होंने कहा है लवनीश राणा जुझारू एवं कर्मठ कांग्रेस कार्यकर्ता हैं। जिन्होंने युवा कांग्रेस के विभिन्न पदों पर रहते हुए बेहतरीन काम किया है।

लवनीश की इस नियुक्ति का लाभ न केवल युवा इंटक, इंटक बल्कि कांग्रेस संगठन को भी भरपूर मिलेगा। इससे पूर्व लवनीश राणा कुटलैहड़ युवा कांग्रेस के महासचिव, युवा कांग्रेस हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के समन्वयक और प्रदेश सचिव युवा कांग्रेस के दायित्व भी सफलता पूर्वक निभा चुके हैं।

एवरेस्ट पब्लिकस्कूल में ऑनलाइन एडमिशन के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

http://eepurl.com/g0Ryzj

डंगोली निवासी लवनीश राणा ने अपनी नियुक्ति के लिए युवा इंटक प्रदेश अध्यक्ष राहुल तंवर, प्रदेश महासचिव रोहित शांडिल्य और ऊना सदर के विधायक सतपाल रायजादा का आभार जताया है। जबकि उनकी नियुक्ति पर रोहित सहोड़, विवेक ठाकुर, विजय सिंह, असलम, लक्की लम्बड़, आशीष राणा, नीरज ठाकुर, मुनीश बैंस, जोनु राजपूत व मनी भुल्लर समेत अन्य कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने खुशी का इजहार किया है।