हिंदू शक्ति संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष की कमान चौधरी देवीलाल के हाथ

उज्जवल हिमाचल । कांगड़ा

राष्ट्रीय हिन्दू शक्ति संगठन की बैठक नगरोटा बगवां मे आयोजित हुई। इस बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय हिन्दू शक्ति संगठन के प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी गुप्ता ने की। इस बैठक में पूर्व भाजपा मंडल उपाध्यक्ष कांगड़ा देवी लाल को राष्ट्रीय हिन्दू शक्ति संगठन का प्रदेश उपाध्यक्ष व कांगड़ा व चम्बा का प्रभारी नियुक्त किया गया।

प्रदेश अध्यक्ष अश्विनी गुप्ता ने कहा कि संगठन का उद्देश्य देश में सनातम धर्म के बारे में लोगों को जागरूक करना है। इस दौरान देवी लाल चौधरी ने कहा कि वह अपने इस दायित्व को पूरी निष्ठा के साथ निभाएंगे व संगठन का विस्तार करेंगे।

इस अवसर पर विजय सिंह, गुरवन्श सपेहिया अध्यक्ष नगरोटा बगवां विधान सभा क्षेत्र, विजय सूद, अशोक महाजन, ओम प्रकाश चौधरी, भंगवान सिंह, रिंकू शर्मा, जितेंद्र चौधरी, मधुसूदन शर्मा आदि गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।