संकट की घड़ी में फरिश्ता बनकर आगे आई राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ/सेवा भारती कांगड़ा

टांडा में दाखिल कोरोना पीडि़त मरीजों के तीमारदारों को सुबह का नाश्ता व रात्रि भोजन की व्यवस्था कर रहे सदस्य

उज्जवल हिमाचल। कांगड़ा

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ/सेवा भारती कांगड़ा इकाई द्वारा कोविड-19 महामारी की कठिन परिस्थितियों में पिछले एक सप्ताह से टांडा मेडिकल कॉलेज में दाखिल पीडि़त मरीजों के तीमारदारों को सुबह का नाश्ता ब रात्रि भोजन की सहायता की जा रही है। संकटकाल के इस समय में हालातों से मजबूर लोगों की सहायता हेतु कांगड़ा शहर के बहुत से अन्य सज्जनों का भी बहुत ही सराहनीय सहयोग मिल रहा है। इन सज्जनों के सहयोग से मरीजों के तीमारदारों को नाश्ते,रात्रि भोजन के साथ साथ फल,बिस्कुट तथा शुद्ध फिल्टर पानी की व्यवस्था भी की जा रही है। सेवा भारती के अध्यक्ष विनोद अग्रवाल ने यह भी बताया कि उपरोक्त सहायता के अतिरिक्त कुछ आक्सिमीटर, आक्सीजन कंसेंट्रेटर व अन्य सामान कोविड-19 संक्रमण में राहत कार्यों हेतु मंगवाया गया है।

कोई भी जरूरतमंद मरीज़ सेवा भारती के नीचे दिए गए हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क कर के यह सामान प्राप्त कर सकता है। यह सारे सेवा कार्य जब तक जरूरत होगी तब तक राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ/ सेवा भारती ने कांगड़ा शहर के समाजसेवियों के साथ मिल कर चलाने का फैसला किया है। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ/ सेवा भारती के स्वयंसेवकों द्वारा यह अपील भी की है कि इस प्रकार की त्रासदी न हमारे जीवन में पहले आई है और शायद प्रभु कृपा से भविष्य में आए । अत: सब को मिल कर यथा योग्य सहायता के साथ आगे आ कर लोगों की कठिनाइयों का निवारण करने में सहायक बनना चाहिए।

हेल्पलाइन नंबर

विनोद अग्रवाल  98160_43398
जोगिंदर राणा 9805021612