रतन पाल सिंह होंगे प्रदेश स्टेट को-ऑपरेटिव डेवलपमेंट फेडरेशन लिमिटेड के अध्यक्ष

उज्जवल हिमाचल। शिमला

विधानसभा चुनाव 2017 में अर्की क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी एवं पार्टी उपाध्यक्ष रतन पाल सिंह को हिमाचल प्रदेश स्टेट कोऑपरेटिव डेवलपमेंट फेडरेशन लिमिटेड का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। हिमाचल प्रदेश सरकार के रजिस्टार कोऑपरेटिव सोसाइटी ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है। उनके साथ विनोद शर्मा जवाली, रामगोपाल शर्मा बद्दी, हरि बल्ब कौशल नयना देवी बिलासपुर, सुरेंद्र सिंह पांटा भराड़ी शिमला से सदस्य बनाए गए हैं। रतन पाल सिंह ने इस नियुक्ति के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप एवं सभी शीर्ष नेतृत्व का धन्यवाद किया है। उन्होंने कहा कि वह इस जिम्मेदारी का ईमानदारी से निर्वहन करेंगे।