क्या कहते हैं किस्मत के सितारे? पढ़ें अक्टूबर 2021 का मासिक राशिफल

उज्जवल हिमाचल। डेस्क

इस माह से आपको अपने नए भविष्य और संभावनाओं की अधिक उम्मीदें होंगी। आइए जानते हैं किन राशि वालों की किस्मत खुलने वाली है और किसे अभी थोड़ा और इंतजार करना होगा। पढ़ें अक्टूबर 2021 का मासिक राशिफल।

मेष: जीवन में रोमांचपूर्ण और भावनात्मक प्रगाढ़ता आएगी। परोपकारी, दान-पुण्य, सामाजिक कार्य, सहानुभूति का योग है। कुछ अलग किस्म का बौद्धिक लाभ का योग है। आपकी छवि उस छवि के काफी नजदीक है जैसी आप बनाना चाहते हैं। यह अहसास आपको आशावादिता, विश्वास और ऊर्जा से भर देगा। तो क्या उपलब्धियां ऐसे में दूर खड़ी रह सकती हैं?

वृष: दोस्तों एवं प्रियजनों के सहयोग से व्यापारिक क्षेत्र/शैक्षिक क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल होगी। सामाजिक/राजनैतिक/प्रशासनिक क्षेत्र से जुड़े व्यक्तियों को असमंजसपूर्ण स्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। आपकी स्वयं की तीव्र इच्छा आपको मजबूती से आपकी उम्मीदों की राह पर ले जाएगी।

मिथुन: आपकी राशि के लोगों का रुझान और स्वभाव आमतौर पर कलात्मक होता है, जो उन्हें मीडिया एवं कला-जगत से जुड़ी गतिविधियों में कामयाब बनाता है। इन क्षेत्रों में आप सितारे की तरह जगमगाएंगे। ताजा नया क्षेत्र आपको अपने अधीन कर लेगा, यह बताने के लिए कि वास्तव में आपकी दिलचस्पी किसमें होनी चाहिए, और यह कुछ नया, चुनौतीपूर्ण करने के लिए अनुकूल समय भी होगा।

कर्क: निजी और पारिवारिक सम्पत्ति के मामलों को निपटाना जरूरी होगा, लापरवाही करने से बाद में कष्ट होगा। इस बार करियर के रास्ते ग्राफ की ऊंची उड़ान तथा मकान की प्रगति/नवीकरण/वृद्धि दोनों विषय महत्वपूर्ण रहेंगे।

सिंह: कार्य, व्यवसाय में अपने लक्ष्यों के लिए यर्थाथवादी बनें। शेयर और अन्य जोखिम भरे कार्य रोचक रहेंगे। मुख्य दबाव वित्तीय मामले, धन सम्बन्धी तथ्यों से लेकर उच्च अर्थ से घरेलू बजट तक बने रहेंगे। ऋण, जमानत, संयुक्त वित्त, बोनस पेंशन एवं सेवानिवृत्ति से जुड़े निवेश महत्वपूर्ण रहेंगे।

कन्या: रिश्तेदार/मित्र/ के गृह आगमन से प्रसन्नता होगी। अध्यात्म या धर्म से जुड़े विषयों पर आप विशेष रुचि लेंगे। किसी महिला से नया व्यवहार बनेगा। भविष्य के प्रति अधिक चिंतित रहेंगे। शानदार नतीजों को दिखाने वाला समय जो आपको भरपूर ऊर्जा के संग आगे जाने को प्रेरित करेगा। भौतिक और आध्यात्मिक लाभ के आसार हैं। ऋण फंड संयुक्त वित्त के मामले सुधरेंगे और वित्तीय सफलता सुनिश्चित है। आपका विश्वास, साख, शान्तिपूर्वक मामलों से निबटने का रवैया आपको काम की अत्यधिक व्यस्तता के बावजूद सहज बनाए रखेगा। प्रगति सुनिश्चित है।

तुला: व्यक्ति विशेष के सहयोग से किसी महत्वपूर्ण योजना की शुरूआत राजकीय/शासकीय विभाग से जुड़े व्यक्तियों की स्थिति सामान्य रहेगी। खानपान में संयम बरतना बहुत जरूरी है, खासकर ठण्डी चीजें खाने से बचें। सकारात्मक सोंच होगी। खुश होने के पर्याप्त कारण उपलब्ध होंगे।

वृश्चिक: खान-पान में कुछ संयम संतुलन रखना भी अभीष्ट होगा, अन्यथा स्वास्थ्य की चिन्ता रहेगी। व्यवधान भी हटेंगे। कार्यसिद्धि भी होगी। मायूसियां खत्म होंगी, साहित्यिक गतिविधियों में भाग लेंगे। रिश्तों से अधिक मूल्यवान कुछ भी नहीं। पारिवारिक संवाद जीवन्त और अत्यधिक महत्वपूर्ण होगा।

धनु: आपको बहुत से कार्य कलापों, कुछ निश्चित पार्टियों, सामाजिक एवं समाज की घटनाओं पारिवारिक आयोजनों के सम्मुख होना पड़ सकता है। आपके पास इस समय कुछ आगे करने के लिए होगा। सन्तोष शान्ति व सम्मति परिवार के कल्याण के लिए एक साथ काम करने की सहमति देगी, जो कि एक खुशनुमा समय होगा।

मकर: आप अपने व्यक्तित्व और छवि को बेहतर बनाने की तरफ ध्यान देंगे। आपका व्यक्तित्व, यहां तक कि कपड़े, एक्सेसरीज, परिसम्पत्ति और घर के मूल्यांकन तथा उसे नए सिरे से व्यवस्थित करने का समय है। शक्ति, नैतिक समर्थन, मांगे, निर्देशन तथा प्रेरणा के लिए वापस परिवार, प्रियजन तथा जीवन साथी की ओर मुड़ेंगे।

कुंभ: आप निवेश को लेकर विचारशील रहेंगे। किसी शुभ कार्य के आरम्भ का समय अभी उचित नहीं है। किसी से कर्ज का लेन-देन न करें अन्यथा भविष्य में सम्बन्धों में बिखराव होगा। घर की मरम्मत, पुनर्निर्माण, अतिरिक्त निर्माण और यहां तक कि नए घर का निर्माण भी कर सकते हैं,

मीन: अक्टूबर- महत्वपूर्ण लोगों का समर्थन और प्यार आपको मिलेगा। व्यवसाय और व्यक्तिगत दोनों स्तरों पर आप नजदीकियों की अहमियत महसूस करेंगे। अपने परिवार से प्यार करने वाले आपकी राशि के लोगों के लिए अपने प्रियजनों से दूर होना तकलीफदेय होता है। एक शानदार दौर जारी रहेगा।