मोदी सरनेम केस में राहुल गांधी को सजा से राहत, सत्य की हुई जीतः पठानिया

उज्जवल हिमाचल। शाहपुर

विधायक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि मोदी उपनाम को गलत तरीके से उपयोग करने के आरोप में राहुल गांधी को हुई सजा पर सर्वाेच्च न्यायालय ने रोक लगा दी है। इससे उनकी संसद सदस्यता बहाल होने का रास्ता भी खुल गया है। पठानिया ने इसे लोकतंत्र और सत्य की जीत बताया है। आज लोकतंत्र की जीत ओर तानाशाही भाजपा सरकार की हार हुई है। सर्वाेच्च न्यायलय के फैसले का कांग्रेस पार्टी स्वागत करती है।

सत्य की हमेशा जीत होती है। पठानिया ने कहा कि राहुल गांधी ने 2019 लोकसभा चुनाव के दौरान कर्नाटक में एक रैली के दौरान ‘मोदी सरनेम’ को लेकर बयान दिया था. इस बयान को लेकर बीजेपी विधायक पूर्णेश मोदी ने राहुल के खिलाफ मानहानि का मामला दर्ज कराया था. चार साल बाद 23 मार्च को सूरत की निचली अदालत ने राहुल को दोषी करार देते हुए 2 साल की सजा सुनाई थी. सुप्रीम कोर्ट ने सजा पर रोक लगा दी है।

‘मोदी सरनेम’ वाले बयान पर मानहानि मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी को बड़ी राहत मिली है. सुप्रीम कोर्ट ने राहुल गांधी की सजा और दोष सिद्धि पर अंतरिम रोक लगा दी है. इसी फैसले के साथ राहुल गांधी की संसद सदस्यता भी बहाल हो कर फिर संसद में लौटेंगे राहुल, लड़ पाएंगे।

भाजपा की सोची समझी चाल से राहुल गांधी को रोकने के लिए हर हथकंडे अपना रही है। लेकिन भाजपा कभी भी अपने मंसूबों पर कामयाब नहीं होगी। 2024 में केंद्र में देश की जनता राहुल गांधी की लोकप्रियता को देखते हुए भाजपा की केंद्र सरकार बौखलाहट में राहुल गांधी को रोकने की कोशिश कर रही है और सरकारी तंत्र का दुरुपयोग कर रही है लेकिन लोकतंत्र देश मे तानाशाही कभी भी कामयाब नहीं होगी।

यह भी पढ़ेंः सेवकरा शिव शक्ति युवा क्लब के सदस्यों ने किया पौधरोपण

पठानिया ने कहा कि संविधान जिंदा है, लोकतंत्र की जीत कांग्रेस विधायक केवल पठानिया ने कहा कि देश की जनता आज बहुत खुश हैं। अक्सर ऐसा होता है कि हमारी बातें नेगिटिव जाती हैं, कभी पॉजिटिव भी होती हैं। मैं सुप्रीम कोर्ट का धन्यवाद करता हूं। अभी संविधान जिंदा है। न्याय मिल सकता है। सिर्फ राहुल गांधी की जीत नहीं है, भारत की जनता और लोकतंत्र की जीत है।

इससे बहुत बड़ा फायदा देश को हुआ है। जो व्यक्ति सच्चाई, देश के हित, देश में मजबूती लाने के लिए, बढ़ती महंगाई के लिए लड़ता है, जो व्यक्ति लोगों को जागृत करने के लिए कन्याकुमारी से चलकर कश्मीर से चलते हुए डॉक्टर, इंजीनियर, किसान, मजदूरों से मिले। ये सब उनकी दुआओं का नतीजा है।

राहुल गांधी को हटाने के लिए 24 घंटे में सब कुछ हुआ। अब देखना है कि उनकी दोबारा सांसदी कब बहाल होती है। रात में इंस्टेट (बहाल) करते हैं या अभी करते हैं, हम इसका इंतजार करते हैं।

ब्यूरो रिपोर्ट शाहपुर

हिमाचल प्रदेश की ताजातरीन खबरें देखने के लिए उज्जवल हिमाचल के फेसबुक पेज को फॉलो करें।