हिमाचल : सर्वे में विधायक, मंत्री, सांसद का तैयार होगा रिपोर्ट कार्ड

शकुंतला ठाकुर। कुल्लू

चुनावों के नजदीक आते ही एजेंसियों ने सर्वे करना आरंभ कर दिया है। हिमाचल प्रदेश में भी पहली बार 68 विधानसभा का सर्वे किया जाएगा। इसके लिए जनाधार इंडिया एजेंसी आने वालों चुनावों से पहले हिमाचल प्रदेश में सर्वे कर रही है। इसके लिए प्रदेश में 70 लोगों की टीम कार्य कर रही है। जनाधार इंडिया एजेंसी के प्रमुख मुनीष ने कुल्लू में जानकारी देते हुए बताया कि हमारी टीम ने अपना कार्य आरंभ कर दिया है। इसमें जनता के बीच घर-घर जाकर यह सर्वे किया जाएगा। इसमें जातिगत समिकरण, लोगों की समस्या, पिछले चुनावों में जारी किए गए घोषणा पत्रों में किए गए वादे कितने पूरे हुए है। इसका पूरा रिपोर्ट कार्ड तैयार किया जाएगा।

  • हिमाचल प्रदेश में 70 लोगों की टीम ने शुरू कर दिया सर्वे कार्य
  • जनाधार इंडिया के प्रमुख मुनीष ने दी जानकारी
  • हिमाचल प्रदेश के हर वार्ड में जाकर करेगी एजेंसी सर्वे
  • जनाधार इंडिया पहली बार करेगी 68 विधानसभा का सर्वे

भारत में वर्ष 2022 में चुनाव होने हैं। इससे पूर्व बंगाल, असाम, तमीलनाडू में एजेंसी सर्वे कर चुकी है। हिमाचल प्रदेश में भी विषय की गंभीरता को देखते हुए पहली बार घर घर जाकर विभिन्न मुददों पर बातचीत करेगी। पिछले सात वर्षों में करीब 18 विधानसभा, दो लोक सभा चुनावों में एजेंसी सर्वे कर चुकी है। यह रिपोर्ट कार्ड जनता सरकार और सभी राजनीतिक पार्टी में समन्वय बैठाने के लिए किया जा रहा है। इसमें सांसद, मंत्री विधायक द्वारा किए गए विकास और कितना पैसा कहां खर्च किया इसका रिपोर्ट में जिक्र होगा और आने वाले समय में जनता के समक्ष रखा जाएगा। 20 कालम का यह सर्वे होगा जो दिसंबर तक रिपोर्ट कार्ड तैयार किया जाएगा।

  • कहां पर खर्च हुआ पैसा

विधानसभा और लोकसभा के पटल पर अपने क्षेत्र की कितनी समस्या रखी और कितनी हल हुई। यह सभी इस रिपोर्ट कार्ड में तैयार की जाएगी। इसमें कौन मुख्यमंत्री के रूप में लोगों को पंसद है और कौन प्रधानमंत्री के रूप में पसंद है इसका भी आकलन किया जाएगा।