डीएवी कॉलेज कांगड़ा में गणतंत्र दिवस की धूम, प्राचार्य डॉ. बलजीत ने किया ध्वजारोहण

मुख्य लक्ष्य : भारतीय संविधान का सम्मान करना व स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि देना

भारतीय संविधान, दुनिया में सबसे लंबा लिखित संविधान

उज्ज्वल हिमाचल। कांगड़ा

75 में गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य पर एमसीएम डीएवी महाविद्यालय कांगड़ा में प्राचार्य डॉ बलजीत सिंह पटियाल ने ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर प्राचार्य ने डीएवी महाविद्यालय कांगड़ा के समस्त कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रतिवर्ष 26 जनवरी को मनाया जाने वाला गणतंत्र दिवस भारतीयों के दिलों में एक विशेष स्थान रखता है क्योंकि यह उस क्षण को चिह्नित करता है जब भारत का संविधान लागू हुआ था।

इस दिन, भारत ने समानता, धर्मनिरपेक्षता और स्वशासन के लिए प्रतिबद्ध एक गणतंत्र के रूप में अपनी पहचान अपनाई।
उन्होंने कहा कि भारतीय संविधान’ दुनिया में सबसे लंबा लिखित संविधान है। गणतंत्र दिवस मनाने का एक मुख्य लक्ष्य भारतीय संविधान का सम्मान करना और हमारे देश के स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि देना है। जिन्होंने स्वतंत्रता संग्राम के दौरान अपनी जान गंवाई है।

इस वर्ष के समारोह की थीम विकसित भारत और भारत लोकतंत्र की मातृका है। हम सबका यह दायित्व बनता है कि हम अपने भारत को श्रेष्ठ और विकसित भारत बनाने की दिशा में लगातार प्रयासरत रहे जिससे हमारा भारत पुनः विश्व गुरू के पद पर आसीन हो सके।

ब्यूरो रिपोर्ट कांगड़ा

हिमाचल प्रदेश की ताजातरीन खबरें देखने के लिए उज्जवल हिमाचल के फेसबुक पेज को फॉलो करें