हिमाचल पुलिस की QRT टीम ने दिखाई इंसानियत, ब्यास नदी मे फंसे व्यक्ति को किया रेस्क्यू

उमेश भारद्वाज। मंडी

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के दौरे या किसी बड़ी संकट के समय कंमाडो वर्दी में दिखने वाले हिमाचल प्रदेश पुलिस की स्पेशल क्यूआरटी टीम के मानवीय चेहरे का मामला सामने आया है। मंडी मुख्यालय के साथ लगते भ्यूली पूल के समीप देर रात एक व्यक्ति अचानक ब्यास नदी के किनारे गिरा पड़ा हुआ था। गनीमत यह रही कि व्यक्ति नदी के साथ लगते पेड़ पर लटका रहा। जिससे वह व्यास नदी में नहीं गिरा।

 

सुबह जब लोगों को ने व्यक्ति को देखा तब लोगों ने जिला प्रशासन को अवगत करवाया। लेकिन जिला प्रशासन की ओर से किसी ने भी व्यक्ति को निकालने के लिए हिम्मत नहीं दिखाई। इसी दौरान मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को भुंतर में सुरक्षा देने के निकली हिमाचल प्रदेश पुलिस की क्यूआरटी टीम ने जब मंडी गुरुद्वारा क्रॉस किया तो उन्होंने देखा कि मौके पर कई लोग इकट्ठे हुए थे। टीम ने गाडी से उतरकर स्थिति का जायदा लिया और अपनी ड्यूटी का फर्ज निभाते हुए उस व्यक्ति का रेस्क्यू कर सुरक्षित बाहर निकाला गया। घायल व्यक्ति का जोनल अस्पताल मंडी में उपचार चला है। पुलिस विभाग के इस रेस्क्यू के लिए स्थानीय लोगों ने पुलिस विभाग पर गर्व जताया और पुलिस की क्यूआरटी का धन्यवाद किया।