परिणाम-ए-कोरोना महामारी : अनलॉक किए पंजाब ने शमशानघाट पहुंचाने शुरू किए लोग

अखिलेश बंसल। बरनाला

प्रदेश सरकार की ओर से आम जनता और व्यापारियों को राहत देने के लिए लॉकडाउन को तोड़ कर भले ही राज्य को अनलॉक कर दिया गया है, परंतु उसके निकल रहे गंभीर नतीजों ने प्रदेश की स्थिति को चिंता में लाकर खड़ा कर दिया है। यदि अकेले जिला बरनाला की बात करें तो प्रदेश के अनलॉक होने से पहले जिला में 31 मई को लगभग 2500 संदिग्ध मामले थे, जिनमें 25 पॉजिटिव और 3 एक्टिव केस की रिपोर्टिंग हुई थी। अब पॉजिटिव मरीजों की सूची दस गुणा बढक़र 250 हो गई है, एक्टिव केस डेढ़ सौ का आंकड़ा पार कर गए हैं और मौतों की संख्या भी 5 तक पहुंच गई है। सब कुछ जानते हुए भी कि अनलॉक किए पंजाब ने कोरोना मरीजों को शमशानघाट पहुंचाना शुरू कर दिया है, कुछ दिन बीतने के बाद घरों के चिराग बुझने लग पड़े हैं, उसके बावजूद लोग सरकार के दिशा-निर्देशों की पालना नहीं कर रहे। जिससे संदिग्ध व संक्रमित मरीजों की संख्या दर बढ़ती जा रही है।

  • आइसोलेशन इलाज के दौरान एक की मौत
    बरनाला शहर के एक व्यक्ति (पतंग व्यापारी) को कुछ दिन पहले कोरोना पॉजीटिव पाया गया था। जिसका आईसेलेशन केंद्र में इलाज चल रहा था। यह व्यक्ति शुगर और दिल का भी मरीज था, परन्तु फिर भी तंदरुस्त था। शनिवार की सायं इस व्यापारी को आइसोलेशन सैंटर से छुट्टी दी जानी थी, परन्तु उससे पहले ही उसकी मौत हो गई। हालांकि उसकी मौत का कारण दिल का दौरा पडऩा बताया जा रहा है। परंतु चर्चा यह भी है कि कोरोना पॉजिटिव कारण वह मन ही मन बेइज्जत महसूस करने लगा था और मानसिक तौर पर परेशान हो गया था। जिस बाद में उसको दिल का दौरा पड़ा।
  • फ्रंट लाईन पर सेवाएं निभा रहे सिविल डिफेंस और एनएसएस वलंटियर
    कोरोना महामारी तेजी से बढ़ रही है, जिसे रोकने के लिए केंद्र सरकार के गृह मंत्रालय से संबंधित सिविल डिफेंस और कॉलेजों के एनएसएस युनिट के वलंटियर फ्रंट लाइन पर सेवाएं निभा रहे हैं। जिनकी तरफ से लोगों को राशन व दवाएं पहुंचाने तथा सेहत विभाग के दिशा-निर्देशों की पालना करने के बारे में जागरूक किया जा रहा है। सिविल डिफेंस वलंटियरों का नेतृत्व पंजाब होम गार्ड और सिविल डिफेंस संगरूर के कमांडैंट रशपाल सिंह धुरी कर रहे हैं, जबकि एनएसएस वलंटियरों का नेतृत्व युवक सेवाएं विभाग के सहायक डायरेक्टर विजय भास्कर कर रहे हैं। जिनकी ओर से कहा जा रहा है कि यदि कोरोना के लक्षण की शंका होती है तो तुरंत अपने टैस्ट कराएं, ताकि वक्त पर ईलाज हो सके। लोगों को सिर्फ जरूरी कार्य वश ही घर से बाहर निकलने, सामाजिक दूरी बनाएं रखने, मास्क पहनने और हाथों की सफाई रखने के बारे में कहा जा रहा है।
  • एकांतवास भेजे जा रहे संदिग्ध लोग करेंगे केस
    गत दिनों सेहत विभाग की टीम की ओर से शहर के कुछ व्यक्तियों को बिना किसी बीमारी से एकांतवास में भेजा गया, जहां कोरोना पॉजिटिव मरीज दाखिल हैं। उनके पारिवारिक सदस्यों ने अपना नाम गुप्त रखने की शर्त पर कहा है कि एकांतवास केंद्र से बाहर आते ही वह अपने मैंबर की सरकार से मान्यता प्राप्त महंगी से महंगी लेबारटरी में जा कर मेडिकल जांच पड़ताल करवाएंगे। यदि सेहत विभाग की कार्यवाही गलत पाई गई तो वह अदालत में संबंधित टीम के खिलाफ केस दर्ज करवाएंगे।
  • सरकार के मिशन को फतेह करना हर एक की नैतिक जिंमेदारीः ढिल्लों
    पूर्व विधायक केवल सिंह ढिल्लों ने कहा कि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के नेतृत्व में पंजाब प्रदेश पूरे देश में सबसे पहले लॉकडाऊन करने वाला राज्य बना। पंजाब सरकार की तरफ से चलाई गई’कौवा एप’की सराहना देशवासियों द्वारा ही नहीं बल्कि विदेशों की ओर से भी की जा रही है। जिला के सिविल और पुलिस प्रशासन की ओर से कोरोना संबंधित पाबंदियाँ और हुक्म सख्ती से लागू किए जा रहे हैं। कोविड मरीजों की ट्रेकिंग के लिए विशेष टीम तैनात की गई है। सरकार की तरफ से राज्य के अंदर आम जनता को कोरोना संक्रमण से बचाने के तरीके बताए जा रहे हैं। सार्वजनिक स्थानों पर मास्क नहीं पहनने, सार्वजनिक स्थानों पर थूकने और सामाजिक दूरी बना कर नहीं रखने वालों के चालान काटने शुरू किये हैं। कोरोना संक्रमण से ठीक हुए जिले के मरीजों की ओर से अपना ख़ून और प्लाज्मा दान किया जा रहा है, जो कि जागरूकता मुहिम के बेहतर नतीजे हैं।
  • गरीबों की मददगार पंजाब सरकार -सेहत मंत्री सिद्धू
    सेहत, परिवार भलाई एवं श्रम मंत्री पंजाब बलबीर सिंह सिद्धू ने कहा कि कोविड-19 के प्रकोप के दौरान काम कर रहे डाक्टर, पैरामेडिकल, आशा वर्कर और अन्य विभागों के स्टाफ को सहयोग देने की जरूरत है। किरत विभाग ने लॉकडाउन के दौरान जिला बरनाला में 9865 लाभपात्रों को वित्तीय सहायता के तौर पर 3-3 हजार रुपए की राशि दो बार दी है। सरकार की ओर से चलाई जा रही विभिन्न स्कीमों में 2542 लाभपात्रों को 4 करोड़ 27 लाख रुपए भी जिला को जारी किए हैं।
  • सैंपल और केसों की सूची…….
    नंबर : संदिग्ध और संक्रमण मामलेः कुल केसः
    01ः शुक्रवार तक की रिपोर्ट                 11998
    02ः टैस्ट के लिए भेजे गए सैंपल            11998
    03ः जिला के पॉजीटिव पाए गए मरीज      226
    04ः नैगेटिव पाए गए कुल टैस्ट              11319
    05ः टैस्टों का इंतजार                        453
    06ः ठीक हुए कुल मरीज                    78
    07ः एक्टिव केस                             143
    08ः कुल मौतें                                05

Comments are closed.