राष्ट्रहित में हुई कृषि कानूनों की वापसी, जायका प्रोजेक्ट फेस-2 में खर्च होंगे 1010 करोड़ : वीरेंद्र कंवर

उज्जवल हिमाचल ब्यूरो। शिमला

तीन कृषि कानूनों को सरकार देश के किसानों को समझाने में असफल रही। जिसके बाद मोदी सरकार ने इन कानूनों को वापिस लेने की घोषणा कर दी है। इस पर प्रदेश के कृषि मंत्री वीरेंद्र कंवर ने कहा कि यह फैसला राष्ट्रहित में लिया गया है। मंत्री वीरेंद्र कंवर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रहित में कृषि कानूनों को वापिस लिया है। प्रधानमंत्री मोदी ने संबोधन में कहा कि किसानों को समझाने का पूरा प्रयास किया लेकिन किसान बात नही समझ पाए। कंवर ने कहा कि यह किसान आंदोलन नही बल्कि राजनीतिक आंदोलन है।उन्होंने कहा कि एमएसपी पर पूर्व में भी  कोई कानून नही था मोदी सरकार ने इसे डेढ़ गुना बढ़ाया है।

वन्ही उन्होंने कहा कि किसानों की आय बढ़ाने के लिए जायका फेज 2 का आरंभ किया गया है। जायका प्रोजेक्ट फेज दो को 12 जिलों में लागू किया जाएगा। उन्होंने बताया कि परम्परागत खेती से किसानों की आय दोगुनी नही हो सकती इसके लिए अन्य नगदी फसलों की खेती आवश्यक है। इसमे 1 हजार 10 करोड़ की व्यवस्था की गई है। इसमे जिलों के अंदर सीए स्टोर व मार्केटिंग की व्यवस्था कर किसानों को ट्रेनिंग दी जाएगी।  कंवर ने कांग्रेस की जनजागरण अभियान पर बोलते हुए कहा कि भाजपा ने 4 सालों में विकास कार्य किए हैं। मृत अवस्था मे पड़ी कांग्रेस प्रदेश में महज औपचारिकतायें निभा रही है। वन्ही उन्होंने कहा कि प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में  हार पर मंथन होगा। बीते समय में कहाँ कमी रही इस पर चर्चा होगी उन्होंने कहा कि जयराम सरकार अच्छा काम कर रही है 2022 में दोबारा उनकी सरकार बनेगी।