हिमाचल: मंदिर में माथा टेक कर वापिस लौट रहे नव दंपति कार हुई हादसे का शिकार

उमेश भारद्वाज। मंडी

मंडी जिला में सोमवार दोपहर को एक सड़क हादसे में नव दंपति दुर्घटना का शिकार हो गई। मामले दोनों का उपचार सिविल अस्पताल रिवालसर में चल रहा है। जानकारी के अनुसार सोमवार को बिलासपुर के गाव मोरसिंगी की रहने वाली एक नव दंपति माता नैणी देवी रिवालसर के दर माथा टेकने गए हुए थे।

इसी दौरान मंदिर से वापिस लौटते समय रिवालसर से नैणा देवी सड़क मार्ग पर डोह गांव के पास उनकी सेंट्रो कार नंबर एचपी-48ए-9058 अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे लुढ़क गई। दुर्घटना के कारण कार में सवार दंपति को चोटें आने पर स्थानीय लोगों द्वारा उपचार के लिए नागरिक चिकित्सालय रिवालसर पहुंचाया गया। घायलों की शिनाख्त साहिल कुमार (24) और उसकी पत्नी बबली देवी(19) गांव मोरसिंगी जिला बिलासपुर के तौर पर हुई है। मामले में दोनों घायलों की स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है।

वहीं, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस थाना बल्ह के तहत पुलिस चौकी रिवालसर टीम ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मामले की पुष्टि करते हुए एसपी मंडी शालिनी अग्निहोत्री ने कहा कि सोमवार को रिवालसर-नैणा देवी सड़क मार्ग पर एक कार दुर्घटनाग्रस्त होने के कारण उसमें बैठे दो लोग घायल हो गए हैं। उन्होंने कहा कि मामले में पुलिस द्वारा नियमानुसार कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।