उज्जवल हिमाचल। शिमला
प्रदेश में सड़क दुर्घटनाओें का सिलसिला रूकने का नाम नहीं ले रहा है। वहीं एक मामला शिमला के आनी में भी सामने आया है जहां एक कार अनियंत्रित होकर लगभग 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरी है। जानकारी के अनुसार चालक की मौके पर ही जान चली गई है।
मृतक की पहचान उपतहसील निथर के लोहालधार निवासी 35 वर्षीय सूरज प्रकाश के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की छानबीन शुरू कर दी है। हादसे के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। इस संदर्भ में पुलिस थाना आनी में मामला दर्ज कर आगामी छानबीन शुरू कर दी गई है।