मशहूर व्यापारी के घर रिवाल्वर की नाैक पर हुई डकैती

सुरिंद्र सिंह साेनी। नालागढ़

बद्दी के हाउसिंह बोर्ड फेस एक में एक व्यापारी के घर में रिवाल्वर की नोक पर अज्ञात चोर सोने के जेवर व नकदी ले गए हैं। शुक्रवार देर सांय हुई इस घटना से यहां पर रहने वाले व्यापारी सहमे हुए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। शुक्रवार सायं आठ बजे तीन नकाब पोश हाउसिंह बोर्ड के फेस एक के मकान नंबर चार में घुसते हैं। मकान में मौके पर मिली एक बुर्जग महिला के कनपटी पर रिवालवर रख कर उसके पुश्तैनी गहने व नकदी लेकर फरार हो गए। पड़ाेस में लगे सीसीटीवी कैमरे में देखने से पता चला है कि एक युवक सड़क में खड़ा रहता है, दूसरा दरवाजे पर और तीन लोग घर में घुसते हैं।

  • तीन मोटरसाइकिल सवार लुटेरों ने घर में जाकर की चोरी
  • महिला को घर में अकेली देखकर चोरों ने दिया घटना को अंजाम
  • भारी मात्रा में नगदी गहने और कीमती समान लेकर फरार हो गए
  • पुलिस खंगाल रही हैं CCTV कैमरे

एक कनपटी पर रिवालवर रखता है और दो लूटपाट करते हैं। महिला ने चोरों काे चाबी दे दी और कहा कि वह गहने व नकदी ले जाओ, लेकिन उसकी जान बख्श दो। जिस पर काेई जानी नुकसान नहीं हुआ। महिला का बेटा राजेश अग्रवाल इस दरौान चंडीगढ़ गया हुआ था। घर में और कोई नहीं था। राजेश अग्रवाल ने बताया कि वह और उसके बेटा दस मिनट देरी से आए। अन्यथा यह लूटेर उनके साथ कुछ भी कर सकते थे। मां ने चोरों को बताया कि उसके बेटा आने वाला है, जिसके चलते यह चोर जल्दी भाग गए। अन्यथा यह और भी बड़ा नुकसान करते। चोर मां के पुशतैनी गहने, लाखों रुपए नकदी लेकर फरार हो गए।

राजेश अग्रवाल ने बताया कि चोर दिन के समय भी आए थे। उनके पड़ोसी ने उन्हें बताया भी था कि उसके घर में दिन के समय भी तीन अजनबी लोग निकले थे, लेकिन उस दौरान उसकी मां के साथ पड़ोस से एक अन्य महिला आई हुई थी, जिसके चलते हुए खाली हाथ लौट गए। शाम को जब घर पर कोई नहीं था, तो यह दोबारा आए। यह पड़ोस में लगे सीसीटीवी कैमरे में भी देखा गया है। आपको बता दें कि वर्ष 2018 में भी ऐसा ही मामला हाउसिंग बोर्ड के फेस-3 में पेश आया था, जहां पर एक व्यापारी के घर में बुजुर्ग महिला की कनपटी पर बंदूक रख लाखों का सामान चोर चोरी करके ले गए थे।

इसमें आज दिन तक कोई भी कार्रवाई नहीं हुई है और न ही पुलिस चोरों को गिरफ्तार कर पाई है, जिससे व्यापारी वर्ग के सभी लोगों में खासा रोष है और व्यापारियों का कहना है कि अगर पुलिस प्रशासन इस पर जल्द कोई बड़ी कार्रवाई नहीं करता है, तो आने वाले समय में सभी व्यापारी अपनी दुकानों की चाबियां एसपी पति को सौंपकर बद्दी छोड़कर जाने को विवश हो जाएंगे। डीएसपी नवदीप सिंह ने बताया कि पुलिस ने 382 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने चोरों को पकड़ने के लिए जाल बिछा दिया है। जल्द ही आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार कर लेगी।