नगर निगम शिमला चुनावों के लिए रोस्टर जारी, 21 वार्ड महिला प्रत्याशियों के लिए आरक्षित

उज्जवल हिमाचल। शिमला

हिमाचल प्रदेश के नगर निगम शिमला के चुनाव के लिए जिला प्रशासन ने शुक्रवार को वार्डों के आरक्षण का रोस्टर जारी कर दिया है। नगर निगम के 41 वार्डों में से 21 महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। इसमें 17 वार्ड महिलाओं और चार वार्ड अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित हैं। ऐसे में सिर्फ 20 वार्डों में ही पुरुष उम्मीदवारों को चुनाव लड़ने का मौका मिलेगा। इसमें से तीन वार्ड अनुसूचित जाति के लिए वर्ग के लिए आरक्षित किए गए हैं। सरकार की ओर से एक्ट में संशोधन किए जाने के बाद नगर निगम चुनाव में इस बार नया रोस्टर लागू होगा। यह रोस्टर वार्ड की जनसंख्या के आधार पर तैयार होगा। इसमें वार्ड में महिला जनसंख्या, अनुसूचित जाति की आबादी आदि को देखा जाएगा।

25 से ज्यादा पार्षद दोबारा लड़ सकेंगे चुनाव

शहर में नया रोस्टर लागू होने से वर्तमान के 25 से अधिक पार्षद दोबारा चुनाव लड़ सकेंगे। साल 2017 में भी नया रोस्टर लगा था। उस समय भी आबादी के अनुसार ही रोस्टर तैयार हुआ था। तब से अब तक आबादी में ज्यादा बदलाव नहीं हुआ है। सिर्फ वार्ड टूटने से फर्क पड़ा है। वार्ड टूटने के बावजूद कई पार्षद दावेदार रह सकते हैं।

नया रोस्टर…

वार्ड का नाम आरक्षण रोस्टर
भराड़ी महिला
रुल्दूभट्टा महिला
अपर कैथू अनारक्षित
कैथू महिला
अनाडेल एससी महिला
समरहिल महिला
टुटू अनारक्षित
मज्याठ अनारक्षित
बालूगंज अनारक्षित
कच्चीघाटी अनारक्षित
टूटीकंडी अनारक्षित
नाभा एससी महिला
फागली एससी
अपर कृष्णानगर एससी महिला
लोअर कृष्णानगर एससी
रामबाजार अनारक्षित
लोअर बाजार अनारक्षित
जाखू महिला
बैनमोर महिला
इंजनघर महिला
संजौली चौक अनारक्षित
ढींगूधार महिला
ढली वन महिला
ढली टू अनारक्षित
शांति विहार महिला
भट्ठाकुफर महिला
सांगटी महिला
मल्याणा अनारक्षित
पंथाघाटी अनारक्षित
कसुम्पटी वन महिला
कसुम्पटी टू अनारक्षित
छोटा शिमला अनारक्षित
ब्रॉकहास्ट महिला
अपर विकासनगर अनारक्षित
लोअर विकासनगर एससी महिला
कंगनाधार महिला
पटयोग महिला
न्यू शिमला अनारक्षित
खलीनी अनारक्षित
लोअर खलीनी एससी
कनलोग महिला