उज्जवल हिमाचल। नगरोटा बगवां
पूर्व परिवहन मंत्री स्वर्गीय जीएस बाली की पत्नी किरण बाली का आज सुबह देहांत हो गया। 67 वर्षीय की किरण को हार्ट अटैक आने के बाद दिल्ली स्थित एम्स में लाया गया था। वहां पर उनका उपचार चल रहा था।
यह भी पढ़ें : महाशिवरात्रि पर्व पर भोलेनाथ के रंग में रंगी छोटी काशी मंडी
सुबह उनकी तबियत ज्यादा खराब हो गई थी। थोडी देर बाद एम्स के डाक्टरों ने खबर दी कि आरएस बाली की माता दुनिया छोड़ के जा चुकी है। उन्होंने करीब 6ः30 बजे अंतिम सांस ली।
किरण बाली नगरोटा बगवां से कांग्रेस विधायक एवं पर्यटन निगम के चेयरमैन आरएस बाली की माता है। देहांत के वक्त आर एस बाली सहित उनका पूरा परिवार साथ था। आज ही उन्हें हवाई मार्ग से कांगड़ा स्थित निवास स्थान लाया जाएगा।