आज ही के दिन हुई थी RSS की स्थापना

RSS was established on this day
आज ही के दिन हुई थी RSS की स्थापना

चंबाः- असत्य पर सत्य की जीत दशहरे के इस पावन पर्व पर आज राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ द्वारा चंबा के ऐतिहासिक चौगान में शस्त्र पूजन का आयोजन किया गया। इस मौके पर आज RSS के लोगों ने सैकड़ो की संख्या में अपनी हाजिरी दर्ज करवाते हुए, इसमें भाग लिया।

बताते चलें कि आज ही के दिन दशहरे के इस पावन मौके पर राष्ट्रीय स्वय सेवक संघ के सभी लोग एकत्रित होकर चंबा शहर में परेड निकालते है, तत्पश्चात चंबा के इसी ऐतिहासिक चौगान में शस्त्र पूजन किया जाता है।

करीब तीन से चार घंटो तक चलने वाली इस शस्त्र पूजा और परेड को देखने सैकड़ों की संख्या में लोग तब तक खड़े रहते है। जब तक शस्त्र पूजा की रस्म पूरी नहीं हो जाती।

यह खबर पढ़ें:- बैजनाथ में नहीं जलाया जाता रावण का पुतला

आज के इस पावन मौके पर शिरकत करने पहुंचे मुख्यातिथि कैप्टन सुरेंद्र कुमार ने विजय दशमी पर बधाई दी और कहा कि आज के दिन इसलिए भी ऐतिहासिक है क्योंकि आज ही के दिन वर्ष 1925 में हमारे इस संगठन की स्थापना हुई थी।

पर आज हमें यह कहते हुए बड़ा ही हर्ष हो रहा है कि यह राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ सभी लोगों को एक सूत्र में बांधने का कार्य भी कर रहा है। इस पावन मौके पर भाजपा के जिला अध्यक्ष जसबीर नागपाल ने भी अपने सभी लोगों के साथ चंबावासियों को इसकी बधाई दी है।
संवाददाताः-शैलेश शर्मा

हिमाचल प्रदेश की ताजातरीन खबरें देखने के लिए उज्जवल हिमाचल के फेसबुक पेज को फॉलो करें।