हमीरपुर व आसपास के क्षेत्राें में अपने बलबूते पर कर रहे सैनिटाईज: रविन्द्र सिंह डोगरा

उज्जवल हिमाचल ब्यूराे। हमीरपुर

राष्ट्रवादी कांग्रेस हिमाचल प्रदेश के अध्यक्ष लगातार सैनिटाईजेशन के काम को जिला हमीरपुर व आसपास के क्षेत्राें में अपने बलबूते अंजाम देते जा रहे। ज्ञात रहे कि बैरी पंचायत की कोरोना मृतका के घर को सैनिटाईज करने के बाद बीर-बगेहडा के पुआड में कोरोना से मरने वाले प्रेम सिंह पुत्र बिशन दास के घर और आसपास के क्षेत्र को सैनिटाईज करने के लिए रविन्द्र सिंह डोगरा पहुंचे।

गौरतलब है कि मृतक प्रेम सिंह के भतीजे अंकुश का विवाह 8 जुलाई को था और मायने 7 तारिख के थे, लेकिन कोरोना से मौत होने के कारण लोगों के विवाह में आने तथा गांव वालों को संशाय था। इसलिए वार्ड पंच ओंकार चंद राणा ने क्षेत्र के सामाजिक व्यक्ति सुधीर मेहरा से सैनिटाईजेशन के बारे में बात की।

सुधीर मेहरा का सामाजिक सरोकार रविन्द्र सिंह डोगरा से होने के कारण उन्होंने रविन्द्र सिंह डोगरा को विवाह के घर को तथा आसपास के घरों को सैनिटाईज करने के लिए आग्रह किया, जिस पर रविन्द्र सिंह डोगरा दोपहर को ही बीर-बगेहडा के पुआड गांव पहुंच गए और सैनिटाईजेशन के साथ-साथ परिवार के मुखिया ओम प्रकाश को हैंड सैनिटाईजर की दो बड़ी बोतलें उपहार स्वरूप भेंट कर हर आने जाने वाले के हाथ साफ़ करने के लिए कहा। रविन्द्र सिंह डोगरा के साथ प्रदेश महासचिव लवकेश कुमार भी मौजूद रहे।