सत महाजन ट्रस्ट उपलब्ध करवाएगा आधुनिक एंबुलेंस

विनय महाजन। नूरपुर

कोरोना काल मे लोगों की सहूलियत के लिए नुरपर के पूर्व विधायक द्वारा जल्द सिविल अस्पताल में आधुनिक एंबुलेंस भेंट की जाएगी। पूर्व विधायक अजय महाजन ने सत महाजन ट्रस्ट के सौजन्य से यह एम्बुलेंस नुरपुर के लोगों को समर्पित की है। महाजन का कहना है कि उनके पिता स्वर्गीय सत महाजन महज राजनीति नही करते थे बल्कि उनका ध्येय हमेशा जनसेवा करना ही था। उन्ही की याद में यह एंबुलेंस नूरपुर की जनता को समर्पित की है। उन्होंने कहा कि आज नुरपर अस्पताल एक रेफरल यूनिट बन कर रह गया है। मजबूरी में अधिकतर मरीजों को टांडा या फिर पठानकोट के अस्पतालों में जाना पड़ता है। कई बार हालात ऐसे बन जाते हैं कि आपात स्थिति में नूरपुर में कई बार एंबुलेंस की सेवा ही उपलब्ध नहीं हो पाती। इस असुविधा को देखते हुए सत महाजन चैरिटेबल ट्रस्ट ने निर्णय लिया था कि सबसे पहले नूरपुर के सरकारी अस्पताल को शीघ्र ही एक एंबुलेंस भेंट की जाएगी। उन्होंने बताया कि कोविड मरीजों के लिए निशुल्क उपलब्ध होगी। वहीं सत महाजन ट्रस्ट के अध्यक्ष अम्बर महाजन ने कहा कि कुछ लोग इस एम्बुलेंस को राजनीतिक नजरिए से देख रहे हैं, जो सही नही है। उन्होंने कहा कि यह पूरी तरह से गैर राजनीतिक है और इसे केवल लोगों की सेवा के लिए समर्पित किया गया है। अम्बर ने कहा मि उनकी देखा देखी में कई लोगों ने एम्बुलेंस देने की घोषणा कर दी लेकिन सत महाजन ट्रस्ट ने कर के दिखाया है। उन्होंने कहा कि जल्द ही लोगों की सेवा के लिए यह एम्बुलेंस समर्पित कर दी जाएगी।