सतपाल सत्ती का मैहतपुर से ऊना तक जोरदार वेलकम

उज्जवल हिमाचल ब्यूरो। ऊना

छठे राज्य वित्तायोग का अध्यक्ष नियुक्त होने पर ऊना में सतपाल सिंह सत्ती का जोरदार वेलकम हुआ। दोपहर 12 बजे सत्ती मैहतपुर पहुंचे, लेकिन जिला वासियों के उत्साह के चलते उन्हें ऊना तक पहुंचने में लगभग दो घंटे लग गए। जगह-जगह पर ऊना वासियों ने गर्मजोशी के साथ उनका स्वागत किया, पटाखे फोड़े तथा लड्डू बांटे।

इस अवसर पर सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि वह नए दायित्व के लिए मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर तथा पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के आभारी हैं। उन्होंने कहा कि वह सभी की आकांक्षाओं पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे तथा अपने दायित्व को पूरी ईमानदारी के साथ निभाएंगे। गर्मजोशी के साथ स्वागत के लिए उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं का धन्यवाद किया तथा कहा कि छठे राज्य वित्तायोग का अध्यक्ष नियुक्त होना सभी कार्यकर्ताओं का सम्मान है। उन्होंने कहा कि पंचायतों तथा शहरी निकायों को सुदृढ़ करना उनकी प्राथमिकता रहेगी।

सर्किट हाउस ऊना पहुंचने पर सतपाल सत्ती को उपायुक्त ऊना संदीप कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने उन्हें बधाई दी। इस अवसर पर एचपीएसआईडीसी उपाध्यक्ष प्रो. राम कुमार, एपीएमसी चेयरमैन बलबीर सिंह बग्गा, भाजपा मंडल अध्यक्ष हरपाल सिंह गिल, राहुल देव शर्मा, अजय चौधरी, विकास शर्मा, तिलक राज सैनी, जसविंदर सिंह, विनोद पुरी, खामोश जैतिक, रमेल सिंह, लक्की, सागर दत्त भारद्वाज, रमेश भड़ोलियां, उदयवीर सिंह ठाकुर, धीरज चौधरी, पुष्पा देवी, बृजेश बॉबी, राकेश सिंह, नीरज जैतिक, जिला मीडिया प्रभारी विनय शर्मा, अमित कुमार, मोहित बेदी, राजन अग्रवाल, मनीष कपिला, मोतीलाल कपिला, उमंग ठाकुर, रजत सिंह, संजय सिंह सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

  • विभिन्न संगठनों ने सत्ती को किया सम्मानित

ऊना सर्किट हाउस में विभिन्न संगठनों ने राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती को सम्मानित किया। इनमें हिमाचल प्रदेश महाविद्यालय शिक्षक संघ, राजकीय महाविद्यालय ऊना का समस्त स्टाफ, रेड क्रॉस से सुरिंदर ठाकुर, राज्य व्यापार मंडल, सीबीएसई स्कूल संघ, जनहित मोर्चा, युवा कल्याण हिंदू परिषद, राम लीला कमेटी ऊना, व्यापार मंडल ऊना शामिल रहे।