एसडीएम ने दिलाई संविधान दिवस पर शपथ

विनय महाजन। नूरपुर

राष्ट्रीय संविधान दिवस पर संयुक्त कार्यालय परिसर में एसडीएम अनिल भारद्वाज ने शुक्रवार को अधिकारियों और कर्मचारियों को भारत के संविधान के उद्देश्य को आत्मार्पित करने की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि यह दिन हमें आज़ाद भारत का नागरिक होने के साथ-साथ संविधान में दिए गए मौलिक अधिकारों तथा कर्तव्यों का भी स्मरण करवाता है। उन्होंने राष्ट्र की एकता और अखण्डता तथा आपसी भाईचारा बढ़ाने का आग्रह किया।

यह भी देखें : हिमाचल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 20 लाख कैश और 7.780 किलो चांदी सहित एक गिरफ्तार