एसडीएम ने नगर परिषद के मनोनीत पार्षदों को दिलवाई शपथ

तलविंदर सिंह। बनीखेत

बचत भवन में एसडीएम डलहौजीो में चार मनोनीत पार्षदों को शपथ दिलवाई। शपथ ग्रहण समारोह में भाजपा के नेता एवं जिला मार्केट कमेटी के अध्यक्ष डीएस ठाकुर बतौर मुख्यातिथि उपस्थित हुए। अपने संबोधन में उन्होंने मनोनीत पार्षदों को बधाई दी। वहीं, आश्वासन दिया कि नगर परिषद डलहौजी के लिए विकास की कमी आड़े नहीं आएगी। उन्होंने कहा कि जिला चंबा को जलापूर्ति के लिए 200 करोड़ रूपए की सौगात मिली है, जिसमें 65 करोड़ रूपए तो डलहौजी शहर के लिए खर्च किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त प्रदेश की जयराम सरकार ने हर वर्ग के कल्याण के लिए काम कर रही है। विभिन्न योजनाओं के तहत आवाम को लाभान्वित करने के प्रयास कर रही है।

ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस कार्यकाल में बनीखेत की बहुमूल्य जमीन कौडिय़ों के भाव डीएवी महाविद्यालय को दी गई है, मगर जयराम सरकार क्षेत्र के युवाओं को उच्च शिक्षा उपलब्ध करवाने के लिए वचनबद्ध है, जिसमें डलहौजी क्षेत्र में सरकारी महाविद्यालय खोलने की प्रक्रिया चली हुई है। मुख्यमंत्री ने डलहौजी क्षेत्र के लिए सरकारी महाविद्यालय की मांग को जायज ठहराते हुए यहां सरकारी कॉलेज खोलने का भरोसा दिया है और उन्हें भरोसा हे कि जल्द जनता को यह सौगात भी मिलेगी। इससे पूर्व भाजपा मंडल डलहौजी के अध्यक्ष विजय ठाकुर ने संगठनात्मक गतिविधियों की जानकारी देते हुए कहा कि संगठन कड़ी मेहनत कर रहा है और पिछले चुनावों में जो कमी रही वह पूरी की जाएगी।

चुनाव हारने के बाद भाजपा प्रत्याशी दिन-रात फील्ड में ड़टे हुए हैं और यही वजह रही है। लोकसभा चुनावों में भाजपा प्रत्याशी को बड़ी बढ़त मिली। इससे पहले भाजयुमो जिला महामंत्री विक्रम जरयाल तथा भाजपा अनुसूचित जन जाति के जिला महामंत्री अजय चौहान ने सरकार की उपलब्धियां गिनवाई। समारोह में अमन महेंद्रू, अजय नाहर, तिलक शर्मा तथा सौरभ मेहरा ने शपथ ग्रहण की।

कार्यक्रम में एसएमओ डलहौजी बिपिन ठाकुर, परिषद की अध्यक्ष रानी शर्मा, उपाध्यक्ष संजीव पठानिया, परिषद की कार्यकारी अधिकारी राखी कौशल, परिषद के सहायक अभियंता राजेश चौधरी, कवि एवं लेखक बलदेव खोसला, नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष मनोज चड्डा, पूर्व उपाध्यक्ष प्रवीण कुमार, भाजपा नेता अशोक बकारिया, भाजपा जिला सचिव विजेंद्र शर्मा (शालू) पूर्व भाजपा मंडल महामंत्री अशोक चौभियाल, भाजुयमो मंडल डलहौजी के अध्यक्ष पंकज कश्यप, अनुसूचित जनजाति मोर्चा के मंडल अध्यक्ष विशाल टंडन तथा अमरीक टंडन सहित अन्य कई भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।