कांगड़ाः स्कॉलर इंटरनेशनल स्कूल के नर्सरी के छात्रों ने फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में भाग लिया। फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का थीम विविधता में एकता था, नन्हे छात्र विभिन्न पोशाकों में नजर आए। एक साथ सभी छात्र भारत संस्कृति की झलक प्रदर्शित कर रहे थे।
गुरएकम और नव्या ने प्रथम स्थान हासिल किया, दूसरा स्थान काशवी और दक्षिता को मिला, तीसरा स्थान दिव्या और रिद्धित को मिला, सांत्वना पुरस्कार काशवी सैनी और सिया को मिला। सभी छात्रों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। स्कूल प्रिंसिपल आरती शर्मा ने सभी छात्रों की बेहतरीन प्रदर्शन के लिए सराहना की।
कांगड़ा ब्यूरो।
हिमाचल प्रदेश की ताजातरीन खबरें देखने के लिए उज्जवल हिमाचल के फेसबुक पेज को फॉलो करें।