चुनावों के लिए दूसरा पुर्नाभ्यास शिविर

उज्जवल हिमाचल ब्यूराे। साेलन

सोलन में पंचायती राज चुनावों के लिए प्रशासन तैयारियां मुकम्मल करने में लगा है। इसी के अंतर्गत आज सोलन में चुनाव ड्यूटी में लगाए गए कर्मचारियों के लिए दूसरे चरण का पुर्नाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उपमंडलाअधिकारी अजय यादव ने चुनाव में लगे कर्मचारियों को चुनाव शांतिपूर्वक व सहजता से करवाने बारे बारिकीयों बारे जानकारी दी। सोलन खंड में चुनाव ड्यूटी में किस तरह से कर्मचारी चुनावों को कोविड प्रोटोकोल सहित अन्य सावधानियां बरते एंव अन्य चुनाव की बारिकीयों बारे चुनाव अधिकारियों कर्मचारियों को प्रशिक्षत करने के लिए सोलन के ठोडो मैदान में पुर्नाभ्यास किया गया।

बीडीओ सोलन ललित दुल्टा ने बताया कि 364 कर्मचारियों की ड्यूटी चुनाव करवाने के लिए लगाई गई है, जिसके चलते चुनाव ड्यूटी में लगे कर्मचारियों अधिकारियों को चुनाव ड्यूटी सही तरीके से कार्य करने बारे प्रशिक्षित किया गया है। उन्होंने कहा कि 17,19,21 तारिक को होने वाले चुनावों की लगभग सभी तैयारियां मुकमल की जा रही है। कोविड की पूरी एसओपीएस के साथ चुनाव करवाए जाएगा।