हिमाचल : पति को मृत देखकर पत्नी की भी टूटी सांसें

उज्जवल हिमाचल ब्यूरो। हमीरपुर

पति-पत्नी का संबंध सात जन्मों का होता है। यह चरितार्थ होते भी दिखा है हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिला के अंतर्गत अणुकलां पंचायत में, जहां पति-पत्नी के निधन का फासला चंद घंटों का ही रहा और दोनों की चिताएं एक साथ पंचतत्व में विलीन हुई।

मिली जानकारी के अनुसार उक्त गांव निवासी बाबू राम मिन्हास एचआरटीसी से रिटायर हुए थे। लंबी बीमारी के कारण टांडा अस्पताल में बुधवार को उन्होंने अंतिम सांसे ली।

पार्थिव शरीर घर पहुंचने के बाद वीरवार सुबाह श्मशान जाने की तैयारी चल रही थी। इसी बीच उनकी धर्मपत्नी कमला मिन्हास की भी अचानक मौत हो गई।

कमला मिन्हास के निधन के बाद दोनों पति-पत्नी का एक साथ अंतिम संस्कार किया गया। दोनों की चिंताएं एक साथ पंचतत्व में विलीन हुई।

मिन्हास दंपति के इस तरह अकस्मात निधन की घटना इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है। लोग दोनों के दाम्पत्य जीवन को अमर प्रेम की बता रहे हैं।