स्वयं सहायता समूहों ने लगाई उत्पादों की प्रदर्शनी

उज्जवल हिमाचल। कांगड़ा

बीडीओ आफिस कांगड़ा में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत स्वयं सहायता समूहों की प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। समूहों द्वारा निर्मित उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई गई जिसमें पत्तल, शीरा, बडिय़ां, सेवियां, आचार, दूध, दहीं, पनीर तथा जैविक खेती से तैयार सब्जियां शामिल थीं। इस प्रतियोगिता में विजेता रहे समूहों की घोषणा महिला दिवस पर आठ मार्च को की जाएगी। इस मौके पर जिला परिषद सदस्य कुलभाष चौधरी, बीडीसी अध्यक्ष बबीता विशेष रूप से उपस्थित रहे।

इस अवसर कुलभाष चौधरी ने कहा कि महिलाओं को सबल बनाने के लिए हरसंभव सहायता दी। उन्होंने कहा स्वयं सहायता समूहों के जरिए महिलाएं समाज में अलग पहचान बना रही हैं। वहीं इस अवसर वीडीओ केसर सिंह राणा, महिला समाज शिक्षा अधिकारी रानी देवी, महिला ग्राम विकास समन्वयक नेहा चौधरी, डीपीएम साहिल गर्ग ने भी उपस्थित दर्ज करवाई।