कांग्रेस के वरिष्‍ठ नेता व पूर्व मंत्री का निधन

उज्जवल हिमाचल ब्यूरो। शिमला

 

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व कसौली निर्वाचन क्षेत्र के पांच बार विधायक रहे रघुराज का मंगलवार देर रात निधन हो गया। वे 85 साल के थे और लंबे समय से अस्वस्थ थे। उनके निधन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गहरा शोक जताया है। जानकारी के अनुसार बीती रात नौ बजकर पांच मिनट पर उनका उच्चा परवाणू स्थित आवास में निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार आज परवाणू के पांच सेक्टर स्थित शमशान घाट में किया जाएगा।


1982 में बने थे पहली बार विधायक

रघुराज वर्ष 1982 में पहली बार कसौली विस क्षेत्र के विधायक बने थे। उसके बाद वर्ष 1985 से लेकर 1990, वर्ष 1993 से लेकर 1998, वर्ष 1998 से लेकर 2003 व वर्ष 2003 से लेकर 2007 तक वह कसौली के विधायक के रूप में अपनी सेवाएं देते रहे। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कसौली विस क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास भी करवाया, जिसके लिए उन्हें हमेशा याद किया जाएगा। वह पशुपालन मंत्री भी रहे। 2007 के विस चुनावों में भाजपा प्रत्यशी डॉ. राजीव सैजल से चुनाव हारने के बाद वह सक्रिय राजनीति से पूरी तरह दूर हो गए थे।