सुमदो से रिकॉन्गपियो के लिए लोगों को भेजा

मलिंग टॉप खुलने के बाद प्रशासन ने भेजा टूरिस्टों को

उज्जवल हिमाचल ब्यूराे। शिमला

एसडीएम काजा महेंद्र प्रताप सिंह ने भारी बारिश और बर्फबारी के कारण सुमदो काजा मार्ग का निरीक्षण मंगलवार को किया। इस दौरान डीएसपी रोहित मृग पूरी और नायब तहसीलदार विद्या सिंह नेगी भी मौजूद रहे। काजा से सूमदो मार्ग कई जगह से देर रात को बंद हो गए थे। इस कारण कई जगह से आवाजाही बाधित हो गई थी। सुबह ही मार्ग खोलने का कार्य शुरू कर दिया था। कई पर्यटक ताबो से काजा की तरफ आ रहे थे। एसडीएम काजा महेंद्र प्रताप सिंह ने कई पर्यटकों से अपील की जो जहां है, वहीं रुके। जब तक आवाजाही बहाल नहीं होती है। वही पर्यटकों का कुशलक्षेम जाना। ताबो होम स्टे के संचालकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

सुमदो में फंसे लोगों से मिले और यातायात की स्थिति के बारे में जानकारी दी। इसके साथ ही बेवजह यात्रा न करने की सलाह दी। मलिंग टॉप जैसे ही खुला तो सुमदो में फंसे लोगों को तुरंत किन्नौर की तरफ भेज दिया गया। करीब 40 गाड़ियां यहां पर रुकी हुई थी। एसडीएम महेंद्र प्रताप सिंह ने बीआरओ की मशीनरी रोड खोलने में लगी है। लोगों से अपील है कि ग्रीन सिग्नल मिलने के बाद ही सफर करें।