सेवा भारती द्वारा गरीब लड़की की शादी हेतु सहयोग

उज्जवल हिमाचल। कांगड़ा

सेवा भारती कांगड़ा इकाई से संबंधित चढ़ी (कांगड़ा) के स्वयं सेवियों ने अध्यक्ष विनोद अग्रवाल के पास एक प्रार्थना पत्र भेज कर विधवा मां रानी देवी की बड़ी बेटी मीनाक्षी की शादी हेतु कुछ सहायता करने का आग्रह किया। विधवा रानी देवी निवासी चढ़ी (कांगड़ा) की तीन बेटियां हैं। स्वयं मेहनत मजदूरी से शिक्षा/दीक्षा भी बेटियों को करवा रही है।

जरूरतमंद मां की मजबूरी को समझते हुए सेवा भारती कांगड़ा इकाई ने उस परिवार की यथासंभव मद्द करने का निर्णय लिया। परिणामस्वरूप उस परिवार को चढ़ी (कांगड़ा) के स्वयंसेवियों सुरेंद्र शर्मा, श्याम सुंदर गोस्वामी व
सुरेंद्र लाली द्वारा विधवा मां की बेटी की शादी हेतु धाम का कुछ सामान देकर नर सेवा नारायण सेवा के भाव को सार्थक किया।