बाढ़ से प्रभावित पीडि़तों की सहायता में जुटी सेवा भारती कांगड़ा ईकाई

उज्जवल हिमाचल। कांगड़ा

बाढ़ से प्रभावित बगली/ चैतडू (कांगड़ा) पंचायत के पीडि़त परिवारों की सुध लेते हुए अध्यक्ष विनोद अग्रवाल ने अपने सेवार्थी सदस्यों के साथ मिल कर अति जरुरतमंद परिवारों को फोल्डिंग बेड, गद्दे, तकिए, चादरें ब कंबल इत्यादि देकर उन्हें रात को तसल्ली से सोने की सहायता की। यह सब बह परिवार हैं जो रात को जिन कपड़ों में सोए हुए थे उन्हीं के साथ अपने घर से सुरक्षित निकले। देखते ही देखते उन की आंखों के सामने सब कुछ मकान-सामान आई हुई भयंकर बाढ़ में बह गया। यह सारा सामान संबंधित पंचायत द्वारा चिन्हित पीडि़त परिवारों को प्रधान शालिनी चौधरी ब वार्ड मैंबर्स की मौजूदगी में अध्यक्ष विनोद अग्रवाल तथा अन्य सदस्यों द्वारा दिया गया।

प्रधान शालिनी चौधरी तथा सहायता प्राप्त करने वाले लोगों ने मुसीबत की इस घड़ी में सहायता करने के लिए सेवा भारती कांगड़ा ईकाई की टीम का धन्यवाद किया। अंत में सेवा भारती के अध्यक्ष ने ग्राम पंचायत प्रधान,वार्ड मैंबर्स ब बाढ़ से पीडि़त परिवारों के साथ संवेदनाएं व्यक्त करते हुए आश्वासन दिया कि भविष्य में भी कोई अन्य जायज जरूरत पड़ती है तो सेवा भारती कांगड़ा ईकाई हर सम्भव सहायता देने का प्रयास करेगी। उपरोक्त चित्रों में सेवा भारती कांगड़ा ईकाई के अध्यक्ष विनोद अग्रवाल अपने साथी सदस्यों के साथ सहायता सामग्री देते हुए।