सेवा भारती कांगड़ा जरूरतमंदाें की सहायता के लिए सदैव तैयार

उज्जवल हिमाचल। कांगड़ा

सेवा भारती कांगड़ा इक़ाई द्वारा आज 22-10-2020 को अनाथ पुत्री मीनाक्षी देवी उम्र 20 वर्ष की शादी हेतु धाम का सामान दे कर सहायता प्रदान की। बचपन में ही माता व पिता के गुजर जाने पर मीनाक्षी देवी का पालन-पोषण एवं पढ़ाई-लिखाई अपनी विधवा बुआ गांव ब डाकघर रजियाना (53-मील) में हुआ। समय बीतने के साथ मीनाक्षी देवी के हाथ पीले करने की चिंता बुआ को सताने लगी। ऐसे में उन की मुलाक़ात कैप्टन अशोक मैहरा (वरिष्ठ सदस्य सेवा भारती) से हुई।

सहायता का अनुरोध करने पर उन्हें सेवा भारती कांगड़ा इकाई के अध्यक्ष विनोद अग्रवाल से संपर्क करने को कहा गया। इस पर विनोद अग्रवाल द्वारा तत्काल प्रभाव से मीटिंग बुला कर सहायता करने का प्रस्ताव रखा, जिसे सभी सदस्यों द्वारा अनुमोदित कर इस ग़रीब बेटी की शादी की पवित्र बेला पर पूरी धाम का सामान देकर अपनी नर सेवा नारायण सेवा के सिद्धांत को साकार किया।

इस के साथ ही सेवा भारती कांगड़ा इक़ाई जाेनल अस्पताल धर्मशाला में दाख़िल 80-85 कोविड-19 के मरीज़ों को पिछले डेढ़ महीने से प्रतिदिन का फल व दूधयुक्त दलिया उपलब्ध करवा कर सेवा ब जरूरतमंदाें की सहायता के संकल्प को अमलीजामे का प्रारूप दे रही है।

विदित रहे फ़ोटो में दिखाई दे रही बेटी स्वयं मीनाक्षी देवी सेवा भारती के सदस्यों द्वारा धाम का सामान प्राप्त कर रही है। सेवा भारती के सदस्यों द्वारा बेटी के सफल वैवाहिक जीवन हेतु अपनी शुभ कामनाएं प्रेषित की।