जल्द होगा मटौर से कांगड़ा तक सीवरेज का कार्य

उज्जवल हिमाचल। कांगड़ा

लंबे समय से मटौर से लेकर कांगड़ा तक सीवरेज का कार्य अधर में लटका पड़ा था, लेकिन इस कार्य को पूर्ण रूप से करने के लिए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने हरी झंडी दिखा दी है। जानकारी देते हुए प्रदेशवासियों को प्रदेश बास्केटबॉल संघ के अध्यक्ष मुनीष शर्मा, जिला परिषद अध्यक्ष रमेश बराड़ एवं पूर्व विधायक सुरेंद्र काकू ने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर द्वारा सीवरेज के कार्य को स्वीकृति प्रदान कर दी गई है।

उन्होंने कहा जल्द ही इस कार्य को अमलीजामा पहनाया जाएग। साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का इस कार्य को स्वीकृति प्रदान के लिए आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर द्वारा विकास की गंगा बहाई की जा रही है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर पूरे प्रदेश में एक समान विकास करवा रहे हैं।