शाहपुर को मॉडल विधानसभा क्षेत्र बनाया जाएगाः पठानिया

उज्ज्वल हिमाचल। शाहपुर

पंचायत मेटी के सभी प्रतिनिधियों ने विधायक केवल सिंह पठानिया को शाल टोपी पहनाकर कर सम्मानित किया। विधायक ने कहा कि आपने मुझे अपना भरपूर आशीर्वाद देकर जो ताकत दी है। अब समय आपके कार्य करने का है न कि इधर उधर की बातें करने का है। पठानिया ने कहा कि मेटी पंचायत में जनता की वर्षों की समस्याओं को दूर करने की कोशिश कर रहा हुं किसानों की सबसे बड़ी समस्या बड़ी कुहल में पानी न चलने से फसलों को बीजने में बहुत बड़ी समस्या आ रही थी लेकिन कुहल को बना कर अब कुहल में पानी चलाकर किसानों की समस्या को दूर किया है। जिससे समय पर किसान अपनी फसल बीज सके।

बहुत जल्द घरोह मेटी एव अन्य पंचायतो की पीने के पानी की समस्या को दूर किया जाएगा।

जनता की पीड़ा मेरी पीड़ा है। अब विधानसभा क्षेत्र में जनता की समस्याओं को दूर करने की कोशिश होगी। जिससे जनता अपनी मूलभूत सुविधाओं से बंचित न रहे। प्रदेश में कांग्रेस सरकार माननीय मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के आशीर्वाद से विधानसभा क्षेत्र शाहपुर को विकास के साथ जोड़कर मॉडल विधानसभा क्षेत्र बनाया जाएगा। कांग्रेस सरकार हमेशा जनता के हितों में काम करती है न कि ठगने का काम करती है।

यह भी पढ़ेंःकुल्लू-शिमला से अमृतसर के लिए शुरू होगी हवाई सेवा, इस दिन से मिलेगी सुविधा

विधायक केवल सिंह पठानिया ने यह की घोषणाएं

वार्ड 1 में हैंडपंप लगाया जाएगा, मेटी पंचायत के भगरेड में हैंडपंप को मोटर लगाई जाएगी, मेटी पंचायत के भगरेड में महिला मंडल को रसोई घर बनाया जाएगा, मेटी में युवाओ को खेल के मैदान का सौन्दर्य कर्ण करके खेल के मैदान को बाउंड्री वाल लगाई जाएगी, गज खड्ड के पास आने जाने वाले रास्ते को एक डंगा लगाया जाएग, स्वास्थ्य सव सेन्टर मेटी के भवन को बनाया जाएगा।

इस मौके पर प्रधान सजल बेगम, सलीम खान सम्मू, मेहर दीन, एसडीएम धर्मश मल्होत्रा, डीएफओ दिनेश शर्मा, बीएमओ विक्रम कटोच, एक्सियन जलशक्ति विभाग अमित कटोच, खंड विकास अधिकारी कंवर सिंह, एक्सियन गज प्रोजेक्ट सुभाष शर्मा एदेश राज अत्रि, लालमन, निर्मल सिंह, वलवीर चौधरी, सोनू ठाकुर, महिंदर सिंह, रविन्द्र पठानिया, अर्जुन सिंह, सुधीर धीमान, मुख्तयार सिंह उप प्रधान, अनेक सिंह उप प्रधान, अंजू देवी, सूशील कुमार उप प्रधान, राकेश वर्मा, आदि गणमान्य स्थानीय जनता मौजूद रही।

ब्यूरो रिपोर्ट शाहपुर

हिमाचल प्रदेश की ताजातरीन खबरें देखने के लिए उज्जवल हिमाचल के फेसबुक पेज को फॉलो करें