सेब सीजन के लिए शिमला पुलिस ने तैयार किया ट्रैफिक प्लान

उज्जवल हिमाचल। शिमला

सेब सीजन के लिए शिमला पुलिस ने ट्रैफिक प्लान तैयार कर लिया है। सेब सीजन में सड़कों पर यातायात बढने के बाद जाम की समस्या आम हो जाती है। इस दौरान किसी भी समस्या से निपटने के लिए पुलिस ने पहले से तैयारी कर ली है। इसके लिए पुलिस ने एक टोल फी नम्बर भी जारी किया है।
एसपी शिमला मोहित चावला ने बताया कि हिमाचल में आर्थि्क आजीविका में सेब का महत्वपूर्ण् योगदान है 15 जुलाई से 15 अक्टूबर तक सेब सीजन चलता है। इस बार सेब की बम्पर क्रॉप की उम्मीद है जिससे 2 करोड़ सेब पेटी होने की संभावना है। सेब ट्रांसपोटज् में किसी प्रकार की बाधा न आये इसके लिए पुलिस ने पूरी तैयारी कर ली है। सोघी, फागु एगुमा, कुडड़ू में एप्पल कंट्रोल रूम बनाये गए है। सेब की ढुलाई ढली, शोघी बाईपास रॉड से की जाएगी।सेब सीजन के दौरान किसी को कोई भी समस्या आती है तो वह शिकायत 88947-28012 नम्बर पर कर सकते है। सेब सीजन में ट्रफिक की समस्या न हो इसके लिए शुरू में अतिरिक्त जवान तैनात किए जाएंगे।