शिवसेना पंजाब की कई अहम पदों पर नियुक्तियां

भूषण शर्मा। नूरपुर

 

जत्थेदार केसर सिंह मार्ग में शिवसेना पंजाब के कार्यालय में आज शिवसेना पंजाब के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव घनौली व राष्ट्रीय चेयरमैन शिवसेना पंजाब के राजीव टंडन, यूथ प्रमुख मिक्की पंडित विशेष रुप से अपने साथियों सहित पठानकोट पहुंचे। जिनका स्वागत उत्तर भारत चेयरमैन वह हिमाचल प्रभारी शिवसेना पंजाब के सतीश महाजन ने अपने साथियों सहित उनका स्वागत फूल मालाएं डालकर व सरोपे डाल कर किया। इसी के साथ शिवसेना पंजाब की कई अहम पदों पर नियुक्तियां की गई।जिसमें संजय मल्होत्रा को उत्तर भारत उप प्रमुख शिव सेना पंजाब नियुक्त किया गया। सुरेश सिंह बब्बू को संगठन मंत्री पंजाब शिव सेना पंजाब घोषित किया गया,बलजीत सिंह को जिला प्रधान घोषित किया गया, हरीश सिंह रिशु को उप जिला प्रधान घोषित किया गया, इसी के साथ हरदीप सिंह देहाती जिला अध्यक्ष सूरज सिंह उप जिला प्रधान, सलिंदर सिंह अध्यक्ष बब्याल ब्लॉक, मोहिंदर लाल शहरी प्रधान बब्याल ,जगजीत सिंह देहाती जिला चेयरमैन घोषित किए गए। इसके साथ हिमाचल से रजनी पलाया हिमाचल प्रदेश महासचिव, सुमन चौधरी ब्लॉक इंदौरा अध्यक्ष हिमाचल प्रदेश, इन सभी की नियुक्तियां राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव घनौली, राजीव टंडन की मौजूदगी में की गई।

सभी पार्टी कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव घनौली को विश्वास दिलाया की पार्टी की नीतियों और पार्टी की मर्यादाओं का मान सम्मान रखते हुए हम हिंदू धर्म हेतु कार्य करते रहेंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव घनौली ने प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि शिवसेना पंजाब की नीतियां स्पष्ट हैं आतंकवाद का विरोध और हिंदू धर्म के विरोधियों का विरोध शिवसेना पंजाब जोर शोर से करेगी। नशे के खिलाफ जो मुहिम शिवसेना पंजाब में छिड़ी हुई है उससे वह कभी भी पीछे नहीं हटेगी। साथ ही उन्होंने उन मौकापरस्त दहशत गर्द लोग जो विदेशों में बैठकर पंजाब का माहौल खराब कर रहे हैं उनको कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि जब तक शिव सेना पंजाब का हर कार्यकर्ता जिंदा है उनके मंसूबे कभी कामयाब नहीं होने दिया जाएंगे।

उन्होंने एक बार फिर स्पष्ट किया कि हमारा किसी से विरोध नहीं है जो अपने देश का नहीं वह किसी का नहीं।हमारा विरोध किसी धर्म विशेष से नहीं है हमारा विरोध दहशतगर्दी से है जिनकी वजह से पंजाब में अशांति फैली और उसका विरोध हम करते ही रहेंगे।उनके खिलाफ बोलते रहेंगे जब तक हमारे शरीर में प्राण है। राष्ट्रीय चेयरमैन शिवसेना पंजाब राजीव टंडन ने कहा कि शिवसेना पंजाब की नीतियां घर-घर पहुंचाना हर कार्यकर्ता का फर्ज बनता है और हमारा नाम और काम दोनों बोलते हैं। उन्होंने कहा कि हमें फक्र है कि हम शिवसेना पंजाब जैसे संगठन के अध्यक्ष हैं व और भाग्यशाली है। अपने प्रिय कार्यकर्ताओं जैसा परिवार हमें मिला ।इस मौके पर अभिषेक शर्मा, राकेश सूरी ,रमेश जैस्वाल, रिंकू ,रेखा अन्य कार्यकर्ता नेतागण मौजूद थे।