गोली चलाने वाला आरोपी 4 जून तक पुलिस रिमांड पर

एसके शर्मा। बड़सर

बड़सर उपमंडल की ग्राम पंचायत ननांवां के ब्याड़ क्षेत्र में रविवार देर रात को एक नेपाली ने नशे में धुत होकर एक प्रवासी को बंदूक से गोली चला दी थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। प्रवासी मजदूर पर गोली दागने वाले नेपाली युवक को पुलिस ने न्यायालय में पेश किया गया, जहां न्यायालय ने आरोपी को 4 जून तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।

अब पुलिस आरोपी युवक से इस समय अवधि में पुरे मामले के बारे में पूछताछ करेगी। आरोपी ने इस बारदात को अंजाम देने के लिए बंदूक कहां से और कैसे हासिल की। इस बारे जानकारी जुटाएगी। पुलिस द्वारा आरोपी युवक ने प्रवासी मजदूर पर किस कारण गोली चलाई और इस बारदात के पीछे किसी और व्यक्ति का हाथ तो नहीं है। इस बारे में गहनता से छानबीन की जा रही है।

बताते चलें कि ग्राम पंचायत ननांवां के ब्याड में विगत दिवस रविवार देर रात को दो प्रवासी मजदूरों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। झगड़ा इतना बढ़ गया कि नेपाली मूल के युवक ने प्रवासी मजदूर पर गोली चला दी, जिससे विहार का निवासी घायल हो गया था। घटना की सुचना मिलते ही बड़सर पुलिस मौके पर पंहुची और आरोपी को बंदूक सहित हिरासत में लिया गया था।

पुलिस ने आरोपी भीम को न्यायालय में पेश किया गया। जहां न्यायालय ने उसे 4 जून तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। अब पुलिस आरोपी से इस मामले से संबंधित समस्त जानकारी हासिल कर रही है। हालांकि इस पुरे मामले के बाद क्षेत्र में डर का महौल पैदा हो गया है, जिससे लोग सहमे हुए है।

स्थानीय लोग बाहरी राज्यों से यहां मजदूरी करने आए लोगों की इस तरह की हरकतों से तंग आकर प्रशासन को कोष रहे है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार उक्त आरोपी पहले भी किसी कारण हवालात की हवा खा चुका है। आरोपी द्वारा इस बारदात को अंजाम देने के बाद उस व्यक्ति पर भी गाज गिरना तय है, जिसके नाम से इस बंदूक का लाइसेंस होगा।

उधर, थाना प्रभारी बड़सर मस्तराम नायक ने बताया कि प्रवासी मजदूर पर गोली चलाने बाले नेपाली मूल के आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां न्यायालय ने आरोपी को 4 जून तक पुलिस रिमांड भेज दिया है। उन्होंने कहा कि पुलिस आरोपी से बंदूक के बारे में जानकारी हासिल करेगी। पुलिस द्वारा इस पुरे मामले को लेकर गहनता से जांच कर रही है।