श्री ब्रजराज राज स्वामी के साथ पहली बार खेली गई फूलों की होली

उज्ज्वल हिमाचल। नूरपुर

नूरपुर के ब्रजराज राज स्वामी मंदिर में यशोदा जयंती एवं होली पर्व के उपलक्ष्य में सत्संग का आयोजन किया गया। यह आयोजन सोनिया महाजन (सन्नी क्रिएशंस) की एक टीम एवं वृंदावन ग्रुप सभी राधा कृष्ण प्रेमियों द्वारा करवाया गया। सत्संग का आगाज़ पठानकोट से आए अन्नू एवं ग्रुप के द्वारा किया गया। मंदिर प्रांगण में महिलाओं ने मन्दिर में श्री ब्रजराज राज स्वामी के साथ फूलों वाली होली एवं लड्डू होली पहली बार खेली।

समाज सेविका सोनिया महाजन ने बताया जैसा कि श्री वृन्दावन धाम में होली पर्व से एक महीना पहले होली शुरू हो जाती है। ठीक उसी तरह हिमाचल प्रदेश के नूरपुर शहर के श्री ब्रजराज राज स्वामी मंदिर में भी होली पर्व से एक महीना पहले सत्संग और होली खेली गई। गौरतलब है कि नूरपुर की इस भूमि को प्रभु ब्रज भूमि के नाम से जाना जाता है।

संवाददाताः विनय महाजन

हिमाचल प्रदेश की ताजातरीन खबरें देखने के लिए उज्जवल हिमाचल के फेसबुक पेज को फॉलो करें