सांप के काटने से महिला की गई जान

संजीव कुमार। गोहर

ग्राम पंचायत बासा के स्पलेड गांव में एक महिला के सांप के काटने से मौत हो गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सपलेड गांव की छमा देवी घर से करीब थोड़ी दूरी पर गाय के लिए चारा लाने के लिए खेत में गई हुई थी। जैसे ही वह खेतों में घास काटने लगी ही थी कि अचानक उसे सांप ने डस लिया जिससे इसकी तबीयत खराब हो गई। छमा देवी (52) पत्नी देवकी नंदन शर्मा गांव सप्लेड ग्राम पंचायत बासा तहसील चच्योट गोहर को गत दिवस घर के नजदीक जहरीले सांप ने काट लिया।

महिला द्बारा शोर मचाने पर घर वाले झाड़ फूंक कर देव माहुनाग तरौर ले गए। झाड़ फूंक कर महिला को घर वापिस ले आए। सुबह अचानक महिला की तबियत ज्यादा बिगड़ गई, घर वाले पीड़ित महिला को चैल चौक निजी चिकित्सालय ले गए जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। महिला का शाम 4 बजे मोक्ष धाम गोहर में अंतिम संस्कार किया गया। ग्रामीणों ने पीड़ित परिवार के प्रति प्रशासन से उचित सहायता की मांग की है। सांप के काटने की घटना से इलाके में दहशत का माहौल है।