हिमाचल में बर्फबारी का दौर जारी, सीएम ने की सावधानी बरतने की अपील

 उज्जवल हिमाचल। शिमला

हिमाचल प्रदेश में बारिश और बर्फबारी का दौर जारी है। बारिश और बर्फबारी के चलते लोगों की मुश्किलें बढ़ गई है। प्रदेश के कई हिस्सों में सड़कों पर आवाजाही बाधित है। बर्फबारी के चलते बिजली और पेयजल आपूर्ति भी बाधित हुई है।

वहीं, प्रदेश के सीएम जयराम ठाकुर ने भी आम जनता से सावधानी बरतने की अपील की है। सीएम जयराम ने ट्वीट किया, ”गत दिन से प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में भारी बर्फबारी और बारिश का क्रम जारी है। प्रदेशवासियों से आग्रह है कि खराब मौसम के चलते अनावश्यक यात्रा करने से बचें तथा भूस्खलन संभावित स्थानों से दूर रहें। प्रदेश की जनता एवं पर्यटकों से यह भी आग्रह है कि सरकार एवं प्रशासन का सहयोग

बर्फबारी के चलते पूरा प्रदेश फिर कड़ाके की ठंड की चपेट में आ गया है। बारिश और बर्फबारी को लेकर मौसम विभाग ने पहले ही अलर्ट जारी कर दिया था, जिसके बाद बुधवार शाम से ही प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी का दौर जारी है।

शिमला के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल कुफरी, नारकंडा, खड़ापत्थर और खिड़की में 1 फिट से ज्यादा बर्फबारी हुई है। पहाड़ों पर बर्फबारी  से जन जीवन पूरी तरह से अस्त व्यस्त हो गया है। बर्फबारी के चलते प्रदेश के कई क्षेत्रों में यातायात ठप \ होने के साथ ही बिजली भी गुल हो गई है।हिमाचल में बर्फबारीप्रदेश में वीरवार को 460 सड़कें अवरुद्ध हो गई। शिमला जिले में 149, लाहौल स्पीति 138, चंबा 53, किन्नौर 21, कुल्लु 44, मंडी 45, सिरमौर में 9 सड़क मार्ग पूरी तरह से बंद है। राष्ट्रीय राजमार्ग 5 सहित कई संपर्क मार्गों पर आवाजाही बाधित है। प्रशासन ने पर्यटकों और स्थानीय लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है।

कुफरी और नारकंडा में लगातार हो रही बर्फबारी से कई पर्यटक फंस गए हैं। मौसम विभाग की मानें, तो प्रदेश में अभी मौसम खराब रहेगा और शुक्रवार देर रात तक ऊंचाई वाले स्थानों पर भारी बर्फबारी जारी रहेगी।वहीं, अगर न्यूनतम और अधिकतम तापमान की बात करें तो सबसे कम तापमान लाहौल स्पीति में माइनस -7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं, प्रदेश में सबसे अधिक तापमान ऊना में 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। इसके अलावा बिलासपुर, कांगड़ा और चंबा में अधिकतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।