विश्व में हर मिनट भूख से मरते हैं इतने लोग, ऑक्सफैम की रिपोर्ट

उज्जवल हिमाचल डेस्क…
ऑक्सफैम ने अपनी ‘दि हंगर वायरस मल्टीप्लाइज’ नाम की रिपोर्ट में वताया। कि भुखमरी के कारण मरने वाले लोगों की संख्या कोरोना महामारी के कारण मरने वाले लोगों की संख्या से ज्यादा हो गई है। महामारी के कारण दुनिया में हर एक मिनट में करीब सात लोगों की जान जाती है।

यह भी पढ़ेः  देश में फिर बढ़े कोरोना के केस, तीसरी लहर की आशंका प्रधानमंत्री ने दी चेतावनी

ऑक्सफैम अमेरिका के अध्यक्ष एवं सीईओ एब्बी मैक्समैन ने कहा कि आंकड़े हैरान करने वाले हैं। क्या आप जानते है विश्व में हर एक मिनट में भुख से कितने लोग मरते है दुनिया में लोग खाने की बहुत बर्बादी करते है। ये भी नहीं सोचते की इस संसाधन पर उन लोगों का भी हक है जिनको दो जून की रोटी भी नसीब नहीं होती और इसी की वजह से कई लोग बिना खाना खाये मर जाते है। आपको जानकर हैरानी होगी कि हर एक मिनट में भूख से 11 लोगों की मौत हो रही है। ये आंकड़े हैरान करने वाले है। इसका खुलासा गरीबी उन्मूलन के लिए काम करने वाले संगठन ‘ऑक्सफैम’ ने अपनी रिपोर्ट में की है। उन्होंने कहा है कि विश्व में भूख के कारण हर एक मिनट में 11 लोगों की मौत हो रही है और बीते एक साल में पूरी दुनिया में कई कारणों से मरने वाले लोगों की संख्या छह गुना बढ़ गई है।

add city hospital