आप ने प्रभात फेरी के माध्यम से कार्यकर्ताओं को किया एकजुट

अमरप्रीत सिंह पुंज। सोलन

आगामी विधानसभा चुनावों में आम आदमी पार्टी भाजपा कांग्रेस को कड़ी टक्कर देने का भरसक प्रयास कर रही है। इसी बीच आम आदमी पार्टी ने आज सोलन में प्रभात फेरी निकाल कर कार्यकर्ताओं को आगामी चुनावों के बारे में एकजुटता से कार्य करने का पाठ पढ़ाया। आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुरजीत ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित इस प्रभात फेरी का मकसद जनसमर्थन को आम आदमी पार्टी के साथ जोड़ना रहा।

हमारे सवादत्ता से बात करते हुए आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुरजीत ठाकुर ने बताया की शिमला लोकसभा क्षेत्र के सोलन में आज प्रभात फेरी एवंम जनसमर्थन यात्रा निकाली गई। उन्होंने कहा की कार्यकर्ताओं को जागरूक करना और जनसमर्थन जुटाने के लिए इस कार्यक्रम का आयोजन पार्टी द्वारा किया जा रहा है।

सुरजीत ठाकुर ने बताया की अभी तक हिमाचल की जनता के पास तीसरा विकल्प नहीं था लेकिन अब 68 के 68 विधानसभा क्षेत्रों में आम आदमी पार्टी पूरे दमखम के साथ चुनाव लड़ेगी।